{"_id":"645f35537b6f923e630461b8","slug":"up-nikay-chunav-2023-agra-nagar-nigam-election-vote-counting-bsp-lead-in-agra-up-news-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Nikay Chunav Result: छठवें चक्र की मतगणना में बसपा के आगे सभी पस्त, भाजपा नेताओं के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Nikay Chunav Result: छठवें चक्र की मतगणना में बसपा के आगे सभी पस्त, भाजपा नेताओं के छूटे पसीने
Sat, 13 May 2023 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 12:29 PM IST
सार
मेयर पद की दौड़ में भी बसपा प्रत्याशी लता वाल्मीकि ने सभी को चौंकाया। मतगणना के छठवें चक्र का क्रम पूरा होने के बाद बीएसपी प्रत्याशी 14,072 मतों से आगे दिखाई दीं।
विज्ञापन
Agra Nikay Chunav Result
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम चुनाव में हाथी के आगे कमल की महक कम होती नजर आ रही है। दोपहर 12 बजे तक मतगणना में हाथी की चाल मस्त रही, हालांकि कमल भी खिल रहा है। साइकिल और कांग्रेस से आगे निर्दलीय जीत हासिल करने में आगे दिखे।
विज्ञापन
आगरा मंडी समिति में मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई। दो घंटे बाद पार्षद प्रत्याशियों के रिजल्ट आने लगे। दोपहर तक हर दल पर नीला झंडा भारी पड़ता नजर आया। 100 में 28 वार्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें बसपा के 12, भाजपा के 11, कांग्रेस व सपा के एक-एक पार्षद जीते है, जबकि तीन निर्दलीय पार्षद भी विजय पाने में कामयाब रहे। भाजपा के किले में बसपा का हाथी सेंध लगाने में सफल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं मेयर पद की दौड़ में भी बसपा प्रत्याशी लता वाल्मीकि ने सभी को चौंकाया। मतगणना के छठवें चक्र का क्रम पूरा होने के बाद बीएसपी प्रत्याशी 14,072 मतों से आगे दिखाई दीं। बीजेपी को छठवें राउंड तक 56,354 वोट मिले।
आगरा नगर निगम चुनाव अपडेट:
वार्ड। नाम। पार्टी
1 मीना देवी बसपा
2 पुष्पा कुमारी बसपा
3 प्रीति भारती बसपा
6 राधारानी बीजेपी
11 कप्तान सिंह बसपा
16 रजनी देवी बसपा
17 बंटी माहौर बसपा
21 मो. आसिफ बसपा
22 संजू देवी बसपा
24 कृष्णा बंसल
26 पूजा वाल्मीक बीजेपी
27 अर्चना लवानिया
31 इंद्रपाल सिंह
36 राकेश कन्नौजिया बीजेपी
41 जयदीप सोन
51 निशांत सिंह बीजेपी
52 पप्पू पहलवान सपा
53प्रकाश केशवानी बीजेपी
54 रेनू गुप्ता बीजेपी
56 पूजा बंसल बीजेपी
61 जरीना बेगम सपा
62 भरत शर्मा निर्दलीय
76श्रीराम निर्दलीय
80 पंकज अग्रवाल
बीजेपी
81अमित बीजेपी
86 ऋषभ गुप्ता निर्दलीय
87 कंचन बंसल निर्दलीय
91 मुरारी लाल पेंट बीजेपी
92 अनुज शर्मा बीजेपी
96 आरती शर्मा कांग्रेस