{"_id":"6425c12533652638940b9f18","slug":"up-nagar-nikay-chunav-2023-agra-will-get-third-woman-mayor-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: आगरा को मिलेगी तीसरी महिला मेयर, जानें अब तक कौन-कौन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव: आगरा को मिलेगी तीसरी महिला मेयर, जानें अब तक कौन-कौन रहा
Fri, 31 Mar 2023 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:01 AM IST
सार
आरक्षण सूची जारी होते ही सामान्य और महिला आरक्षित सीट की संभावना पर दावेदारी कर रहे भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दोबारा सर्वे हुआ, पर आगरा में अब तक एक बार भी नगर निगम की कमान पिछड़ा वर्ग के मेयर के पास नहीं रही। आरक्षण के चक्रानुक्रम का चक्र कुछ ऐसा रहा कि अब तीसरी बार अनुसूचित जाति की महिला नगर निगम की कमान संभालेगी। शहर की पहली अनुसूचित जाति महिला मेयर बेबीरानी मौर्य और दूसरी बार अंजुला सिंह माहौर रही थीं, अब तीसरी बार फिर मौका मिलेगा। दो बार अनुसूचित जाति के पुरुष मेयर रहे हैं, जिनमें सेठ किशोरी लाल माहौर और इंद्रजीत आर्य मेयर रह चुके हैं। पिछड़ा वर्ग को इस सीट पर अब तक मौका नहीं मिल पाया।
बृहस्पतिवार शाम को आरक्षण सूची जारी होते ही सामान्य और महिला आरक्षित सीट की संभावना पर दावेदारी कर रहे भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सपा और आप के कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा। मेयर के साथ नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद चेयरमैन के लिए आरक्षण सूची का सभी दलों के दावेदार इंतजार कर रहे थे। सूची जारी होने के साथ ही राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुताबिक अपनी दावेदारी जताना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP Nagar Nikay Chunav 2023: आगरा में 13 नगर निकायों में से पांच हुए सामान्य, जानें अपनी सीट का हाल
विज्ञापन
तीसरी बार अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट
साल आरक्षण मेयर पार्टी
1989 अनारक्षित रमेशकांत लवानियां भाजपा
1995 अनुसूचित जाति महिला बेबीरानी मौर्य भाजपा
2000 अनुसूचित जाति किशोरी लाल माहौर भाजपा
2006 अनुसूचित जाति महिला अंजुला सिंह माहौर भाजपा
2012 अनुसूचित जाति इंद्रजीत आर्य भाजपा
2017 अनारक्षित नवीन जैन भाजपा
2023 अनुसूचित जाति महिला

अब तक चुने गए मेयर
आगरा नगर निगम बनने के बाद हर बार यहां भाजपा के मेयर रहे। अब तक 6 बार भाजपा के मेयर रह चुके हैं।तीसरी बार अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट