फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister shrikant sharma slams congress over ram mandir issue

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को बताया राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा, राहुल पर निशाना

Sat, 10 Nov 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
up minister shrikant sharma slams congress over ram mandir issue
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

यूपी सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस को सबसे बड़ी बाधा बताया। शनिवार को श्रीकांत शर्मा मथुरा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करने की बजाय मंदिरों की यात्रा कर वोट हासिल करने में जुटे हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता राम मंदिर, राम सेतु का विरोध कर रहे हैं। यहां तक गोहत्या में भी शामिल थे। 
विज्ञापन


राम मंदिर मुद्दे पर कानून बनाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अयोध्या में मंदिर के निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है। जबकि कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी मंदिरों की यात्रा कर वोट हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जीता का दावा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य हिंदूवादी संगठनों द्वारा राम मंदिर के निर्माण को लेकर आंदोलन की चेतावनी देने पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि संविधान के तहत इस मुद्दे का समाधान किया जाएगा। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि अयोध्या में राम मंदिर अस्तित्व में था। इसके बाद भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भी यह साबित हुआ है।  

श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने बीमार मध्य प्रदेश को एक विकसित राज्य में बदल दिया है। 

कांग्रेस ने दिए भ्रष्टाचार के घाव

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नोटबंदी की अलोचना करने पर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछले कांग्रेस सरकार से देश को मिले भ्रष्टाचार के घावों को ठीक किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की छवि को बदला है, जो कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार से धूमिल थी। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस मामले में आरोपी हैं और उन्हें किसी भी पल जेल हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed