फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Minister Shrikant Sharma Says Compensation To Farmers For Damage Crop

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहतभरी खबर, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए निर्देश

Tue, 10 Mar 2020 06:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Mar 2020 06:20 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने फसलों को हुए नुकसान के सर्वे कार्यों की समीक्षा की 
 

विज्ञापन
Up Minister Shrikant Sharma Says Compensation To Farmers For Damage   Crop
ऊर्जा मंत्री ने फसलों को हुए नुकसान के सर्वे कार्यों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के चल रहे सर्वे कार्यों की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 20 मार्च तक अधिकतम मुआवजा भुगतान किया जाए। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने प्रशासनिक व कृषि अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों और अब तक हुए सर्वे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वे कार्य जल्द पूरा कर प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने आदेश दिया कि गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा सुनिश्चित हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम लगातार इसकी मॉनिटरिंग करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सर्वे के दौरान गांव के प्रमुख व्यक्तियों की सहभागिता भी हो।

जिले में सर्वे कार्यों में पारदर्शिता के लिए तकनीकी मदद लेने और सिस्टम डिजिटलाइज करने के भी ऊर्जा मंत्री ने डीएम को आदेश दिए ताकि पात्र किसान वंचित न रहें। 

ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग को ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश भी दिए। बैठक में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी गौरव ग्रोवर, बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश, कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed