फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Govt Suspended District Basic Education Officer Agra

पशुपालन के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गाज, दो निलंबित

Mon, 03 Jun 2019 11:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
UP Govt Suspended District Basic Education Officer Agra
प्र - फोटो : अमर उजाला
शासन ने गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन जारी करने और विद्यालयों के निर्माण में अनियमितता के मामले में बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) आनंद प्रकाश शर्मा और यहां बीएसए तैनात रहीं अर्चना गुप्ता (वर्तमान में डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता) को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ मामले की जांच के लिए अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
जिले में तीन साल पहले 19 विद्यालयों का निर्माण करवाया था। इसमें एक-एक शिक्षक भी तैनात किए गए थे। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के यहां जगनेर निवासी श्रीनिवास की ओर से शिकायत की गई कि स्कूलों के निर्माण में घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


यहां तैनात शिक्षक पढ़ाने नहीं आते हैं। उनको घर बैठे ही वेतन जारी किया जा रहा है। मामले में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा को जांच सौंपी। उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया तो वह जर्जर हाल में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि शिक्षक स्कूल आते ही नहीं हैं।

यह जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इस पर विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने तत्कालीन बीएसए अर्चना गुप्ता और वर्तमान बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है। 

अवध किशोर सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बताया कि बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा और डायट वरिष्ट प्रवक्ता अर्चना गुप्ता को शासन ने निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा गैर हाजिर शिक्षकों के वेतन जारी करने और निर्माण कार्य में अनियमितता के अन्य और कोई मामले हैं, इसकी भी जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed