फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Govt Marriage Grant to Help 1,454 Poor Brides in Agra Under 1.45 Crore Scheme

यूपी: 1,454 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले, 1.45 करोड़ का बजट; सरकार देगी 20 हजार रुपये की सहायता

Wed, 03 Jun 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा में शादी अनुदान योजना के तहत 1,454 गरीब बेटियों की शादी के लिए 1.45 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है, जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं ताकि पात्र परिवारों को समय पर लाभ मिल सके।

विज्ञापन
UP Govt Marriage Grant to Help 1,454 Poor Brides in Agra Under 1.45 Crore Scheme
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

आगरा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 1,454 बेटियों के इस साल हाथ पीले होंगे। शादी अनुदान योजना के लिए 1.45 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शादी अनुदान योजना की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 379 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 227 का सत्यापन ब्लॉक और तहसील स्तर पर लंबित है। डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदनों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। पिछले वर्ष योजना के तहत 1,242 लाभार्थियों को मदद मिली थी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए शादी से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


योजना की प्रमुख शर्तें
आयु: कन्या की उम्र कम से कम 18 वर्ष और वर की 21 वर्ष होनी चाहिए।
आय सीमा: पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम वार्षिक आय 1 लाख रुपये। अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये वार्षिक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed