{"_id":"5d9b6e518ebc3e013d652cfd","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-will-come-before-two-days-of-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह से दो दिन पहले आगरा आ जाएंगी राज्यपाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की चुनौतियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह से दो दिन पहले आगरा आ जाएंगी राज्यपाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की चुनौतियां बढ़ीं
Tue, 08 Oct 2019 09:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Oct 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दो दिन पहले (नौ अक्तूबर को) ही आगरा आ जाएंगी। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। इसी के अनुरूप तैयारियां भी तेज कर दी हैं। राज्यपाल का आगरा में दो रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
राज्यपाल को नौ अक्तूबर की शाम आगरा पहुंचना है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल 10 अक्तूबर को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करेंगी। इस दिन वह प्रतिनिधिमंडलों से भेंट भी कर सकती हैं।
11 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। कुलाधिपति के ठहरने की व्यवस्था विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में की गई है। वह अतिथि गृह में रुकेंगी या सर्किट हाउस में यह तय नहीं है।

दीक्षांत समारोह के लिए खंदारी परिसर स्थित पार्क में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। सोमवार से काम शुरू भी हो गया। इसके साथ ही जेपी सभागार, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में साफ-सफाई के साथ रंगाई पुताई भी की जा रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने दोपहर करीब 12:30 दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण किया। पंडाल लगाए जाने और साफ-सफाई की स्थिति देखी। कैंटीन संचालक के लिए परिसर में डस्टबिन रखवाए जाने के निर्देश दिए। ललित कला संस्थान के छात्रों ने दीक्षांत स्थल की दीवार पर पेंटिंग बनानी शुरू कर दी है।