फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Government Procurement of Moong Begins at 8,768 per Quintal Farmers Can Sell Till September 22

किसानों के लिए खुशखबरी: मूंग की शुरू हुई सरकारी खरीद, इतने रुपये रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भाव; तय हो गई कीमत

Tue, 11 Aug 2026 01:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

आगरा में मूल्य समर्थन योजना के तहत मूंग की सरकारी खरीद शुरू हो गई है और किसानों को 8,768 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलेगा। किसान 22 सितंबर तक जिले के नौ क्रय केंद्रों पर अपनी मूंग बेच सकेंगे।

विज्ञापन
UP: Government Procurement of Moong Begins at 8,768 per Quintal Farmers Can Sell Till September 22
मूंग

विस्तार

मूल्य समर्थन योजना के तहत जायद फसल (मूंग) की सरकारी खरीद प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। किसानों के लिए मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसान 22 सितंबर तक जिले के 9 क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि पीसीयू और पीसीएसएफ एजेंसियों के माध्यम से तहसील और विकासखंड स्तर पर क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी नौ केंद्रों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें पीसीयू के छह और पीसीएसएफ के तीन केंद्र शामिल हैं। ये क्रय केंद्र फतेहपुर सीकरी, जगनेर, नवीन मंडी आगरा, नवीन मंडी खेरागढ़, शाहदरा (एत्मादपुर) और बटेश्वर (बाह) में संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों को केंद्रों पर पहुंचकर सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहिए। किसी क्रय केंद्र पर अनियमितता या परेशानी पर किसान किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 8881508310 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed