फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP firozabad no oxygen no ambulance father carried daughter dead body on bike from hospital to home

यूपी का हाल : न ऑक्सीजन मिली और न एंबुलेंस, बेटी के शव को बाइक पर रख ले गए पिता

Wed, 28 Apr 2021 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Apr 2021 10:59 AM IST
सार

कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है तो किसी को एंबुलेंस। फिरोजाबाद में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ने वाली युवती का शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। परिजन बाइक पर शव लेकर गए। 

विज्ञापन
UP firozabad no oxygen no ambulance father carried daughter dead body on bike from hospital to home
एंबुलेंस न मिलने पर बेटी के शव को बाइक पर ले जाते पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में ऑक्सीजन के अभाव में एक 20 वर्षीय युवती की सोमवार रात करीब नौ बजे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं परिजन शव को एबुलेंस न मिलने पर बाइक पर ले गए। देर रात वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली कलां निवासी बीना (20) पुत्री शिव नारायण की तबीयत खराब हो गई। पिता अपनी बड़ी बेटी और एक युवक के साथ बीना को उपचार के लिए सोमवार रात करीब नौ बजे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वायुसेना बनी संकटमोचन: झारखंड से आगरा के लिए एयरलिफ्ट करेगी ऑक्सीजन टैंकर, विमान रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता  शिव नारायण का आरोप है कि बेटी की मौत के बाद चिकित्सकों ने शव को घर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई। सरकारी ट्रामा सेंटर से एंबुलेंस न मिलने पर पिता बेटी के शव को बाइक पर रखकर घर ले गए।

पिता का कहना था कि वह अपनी बेटी को उपचार के लिए दिन में दो बार सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आया था। लेकिन उसको न तो उपचार दिया गया और न ही ऑक्सीजन मिल सकी। शाम को हालत गंभीर होने पर फिर से सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया था। लेकिन इससे पूर्व उसकी बेटी की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed