फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indian air force airlift oxygen tankers from jharkhand to agra

वायुसेना बनी संकटमोचन: झारखंड से आगरा के लिए एयरलिफ्ट करेगी ऑक्सीजन टैंकर, विमान रवाना

Wed, 28 Apr 2021 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Apr 2021 12:27 PM IST
सार

ऑक्सीजन संकट से जूझ रही ताजनगरी के लिए वायुसेना संकटमोचन बनकर सामने आई है। बुधवार को वायुसेना का विमान झारखंड से ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट करने के लिए रवाना हुआ। जो शाम तक आगरा वापस आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
indian air force airlift oxygen tankers from jharkhand to agra
आगरा एयरबेस से टैंकर लेकर रवाना हुआ विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट से जूझ रही ताजनगरी को संजीवनी देने के लिए वायुसेना संकटमोचन बनकर सामने आई है। वायुसेना का विमान झारखंड के रांची से ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट करेगा। इसके लिए बुधवार की सुबह सात बजे आगरा एयरबेस से वायुसेना का विमान रांची के लिए रवाना हो गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि वायुसेना के विमान दो टैंकर लेकर रवाना हुए हैं। उससे लिक्विड ऑक्सीजन एयरलिफ्ट होकर आगरा आएगी। 

विज्ञापन


एक मई से नया प्लांट होगा शुरू 
एक मई से शहर को ऑक्सीजन की कमी से निजात मिल सकती है। टेढ़ी बगिया में प्रतिदिन 1600 से 2000 सिलिंडर आपूर्ति करने की क्षमता वाला नया प्लांट तैयार है। सिर्फ अहमदाबाद में अंसेबल हो रहे कंप्रेशर के पहुंचने का इंतजार है। गुरुवार रात तक कंप्रेशर आ सकता है। इससे कंप्रेशव को भी वायुसेना का विमान लेकर आएगा। कंप्रेशर आने के बाद एक मई तक ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 41 कोविड अस्पताल
जिले में 41 कोविड अस्पताल हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल समेत सभी के लिए हर दिन करीब 50 टन ऑक्सीजन चाहिए। 10 टन ऑक्सीजन रोज एसएन को मिल रही है। 4 से 5 टन ऑक्सीजन अन्य प्लांट से सिलिंडर में मिल रही है। करीब 35 टन की कमी है। जिसे पूरा करने के लिए जिले में हवा से ऑक्सीजन बनाने के दो प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सेना की टीम मदद में जुटी है। एक मई तक प्लांट शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अहमदाबाद में प्लांट के लिए कंप्रेशर असेंबल हो गया है। गुरुवार को सेना के वायुयान से कंप्रेशर आगरा पहुंच जाएगा। प्लांट का ट्रायल शुरू हो चुका है। दूसरा प्लांट भी हवा से ऑक्सीजन तैयार कर उन्हें सिलिंडर में भरेगा। इसकी क्षमता करीब 700 से 1000 सिलिंडर होगी। डीएम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हम इन दोनों की प्लांट की क्षमता को बढ़ा सकेंगे।

बाहर से मंगाई 36 टन तरल ऑक्सीजन
मंगलवार को ऑक्सीजन खत्म होने से अस्पतालों में मचे हाहाकार के बाद आगरा के लिए 36 टन तरल ऑक्सीजन बाहर से मिल गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे दस टन का टैंकर आया। जिससे रामरघु, उपाध्याय, रश्मि मेडिकेयर समेत 7 कोविड अस्पतालों के टैंक भरे गए। 

दोपहर दो बजे 10 टन लिक्विड ऑक्सीजन का दूसरा टैंकर एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए मिला। डीएम ने बताया कि 16 टन ऑक्सीजन का तीसरा टैंकर मंगलवार रात 10 बजे तक आगरा पहुंच जाएगा। 36 टन गैस मिलने से आगामी 24 से 48 घंटे के लिए समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed