{"_id":"61e7a988cef7013a635f8e9f","slug":"up-elections-2022-political-leaders-change-party-before-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलबदल के खिलाड़ी: पिछले चुनाव में जो भांज रहे थे तलवारें इस बार हैं साथ, बसपा के सभी छह पूर्व विधायकों ने बदला पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलबदल के खिलाड़ी: पिछले चुनाव में जो भांज रहे थे तलवारें इस बार हैं साथ, बसपा के सभी छह पूर्व विधायकों ने बदला पाला
Thu, 20 Jan 2022 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:02 AM IST
सार
आगरा में दस फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा, इससे पहले कई नेताओं ने पार्टियां बदली हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले चरण में विधानसभा चुनाव की जंग में जूझने से पहले पाले बदलने का सिलसिला जारी है। पिछले चुनाव में जो प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ तलवारें भांज रहे थे, वह अब साथ खड़े हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में उनके पाले बदल चुके हैं। दूसरे के झंडे में जीत की उम्मीद नजर आई तो सियासी आस्था बदल गई। बहुजन समाज पार्टी के 6 पूर्व विधायक इस बार के चुनाव में बसपा के साथ नहीं है, बल्कि भाजपा और सपा में अपने लिए टिकट तलाश रहे हैं। हाथी से उतरकर किसी ने कमल का फूल थामा तो कोई साइकिल पर सवार हो गया।
विज्ञापन
विधानसभा प्रत्याशी तब दल मौजूदा दल
विज्ञापन
एत्मादपुर धर्मपाल सिंह बसपा भाजपा
आगरा छावनी गुटियारी लाल बसपा भाजपा
आगरा उत्तर अतुल गर्ग सपा भाजपा
आगरा ग्रामीण कालीचरन सुमन बसपा रालोद
फतेहपुर सीकरी सूरजपाल सिंह बसपा भाजपा (निधन)
खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह बसपा भाजपा
फतेहाबाद डॉ. राजेंद्र सिंह सपा भाजपा
फतेहाबाद उमेश सैंथिया बसपा भाजपा
बाह मधुसूदन शर्मा बसपा सपा
दलबदल के खिलाड़ी
धर्मपाल सिंह : एत्मादपुर से भाजपा में दो दिन पहले ही शामिल हुए डॉ. धर्म पाल सिंह ने सपा से अपना सियासी सफर शुरू किया और 20 साल के अंदर वह पांच बार दलबदल कर चुके हैं, जिनमें सपा से जनमोर्चा, बसपा, कांग्रेस, सपा होते हुए भाजपा में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अरिदमन सिंह : बाह से पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके अरिदमन सिंह जनता दल, भाजपा, सपा और फिर भाजपा में शामिल रहे हैं।
एसपी सिंह बघेल : जलेसर से तीन बार लगातार सांसद रहे एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी से जीते, लेकिन बाद में बसपा में शामिल हो गए। बसपा से सांसद बनने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए। अब केंद्रीय राज्यमंत्री हैं।
राजकुमार चाहर : फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बसपा, भाजपा, निर्दलीय, कांग्रेस, सपा के बाद भाजपा का दामन थामा और सांसद बने। अब भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
छोटे लाल वर्मा : फतेहाबाद विधानसभा से दो बार भाजपा के विधायक रहे, पर 2007 में सपा से लड़े और हारे, लेकिन बाद में बसपा में शामिल हो गए, अब फिर से भाजपा में हैं और टिकट के दावेदार हैं।
चौधरी बशीर : साल 2002 के चुनाव में बसपा से लड़े और विधायक बनकर मंत्री भी बने, पर बाद में सपा में शामिल हुए। उसके बाद फिर बसपा, कांग्रेस अब पीस पार्टी में शामिल हुए।