{"_id":"6205096e3b8dc251f0578be1","slug":"up-election-2022-voting-agra-seema-singh-casts-vote-before-her-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आगरा में दुल्हन बनने से पहले सीमा ने किया मतदान, जिम्मेदार नागरिक का निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आगरा में दुल्हन बनने से पहले सीमा ने किया मतदान, जिम्मेदार नागरिक का निभाया फर्ज
Thu, 10 Feb 2022 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:17 PM IST
सार
आगरा में गुरुवार को मतदान का पहला चरण होने के साथ-साथ शहर में कई शादियां हैं। ऐसे में शादी से पहले युवक और युवती ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया।
विज्ञापन
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती सीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में दुल्हन बनने से पहले कस्बे के पूर्व चेयरमैन विशंभर सिंह ठेकेदार की बेटी सीमा सिंह अपने परिवार सहित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। सीमा की शादी फिरोजाबाद के टूंडला निवासी आशुतोष से तय हुई है। गुरुवार शाम को टूंडला से बरात आनी है।
विज्ञापन
सीमा सिंह ने समय निकाल कर अपने परिवारवालों के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। उसके बाद घर आकर शादियों की शादी की तैयारी में लग गई। सीमा ने लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का अपना फर्ज निभाया और लोगों को मतदान का संदेश दिया।
विज्ञापन
आगरा में कंगालपाड़ा मंटोला निवासी चंचल माहौर ने घोड़ी चढ़ने से पहले अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। बता दें कि गुरुवार को मतदान का पहला चरण होने के साथ-साथ शहर में कई शादियां हैं। ऐसे में शादी से पहले चंचल ने मतदान कर नागरिक की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन