UP Election 2022: अखिलेश समेत 22 प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद, मैनपुरी में 60 फीसदी से अधिक मतदान
करहल समेत मैनपुरी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ है।
विस्तार
तीसरे चरण में रविवार को करहल समेत मैनपुरी जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। मैनपुरी जिला मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास हुआ है। शाम तक तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुरुआती दो घंटों में जिले में नौ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो 11 बजे तक 25 प्रतिशत के करीब पहुंच गया।
दोपहर एक बजे तक 41.14 प्रतिशत वोट पड़े गए थे। जिले के मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे पचासा लगा दिया। इससे आंकड़ा 52.58 प्रतिशत पर पहुंच गया। शाम पांच बजे तक जिले में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था। करहल विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। जिले में कुल 1269 मतदान केंद्रों के 1756 मतदेय स्थलों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बूथ पर अर्द्धसैनिक बल के जवान पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। शाम पांच बजे तक जिले में कुल 60.82 फीसदी मतदान हुआ।
शाम 5 बजे तक 60.82 फीसदी मतदान
- मैनपुरी 59.29%
- भोगांव 60.29%
- किशनी 61.3%
- करहल 62.32%
दोपहर तीन बजे तक 52.51 फीसदी मतदान
- मैनपुरी - 50.26%
- भोगांव - 50.79%
- किशनी - 52.69%
- करहल - 56.02%
दोपहर एक बजे तक 41.14 फीसदी मतदान
- मैनपुरी - 39.25%
- भोगांव - 41.45%
- किशनी - 40.47%
- करहल - 43.16%
सुबह 11 बजे 24.45 फीसदी मतदान
- मैनपुरी 25.25%
- भोगांव 23.9%
- किशनी 24.6%
- करहल 24.1%
सुबह नौ बजे तक 9.7 फीसदी मतदान
- मैनपुरी 10.5%
- भोगांव 8.9%
- किशनी 9%
- करहल 10.5%
इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
मैनपुरी सदर विधानसभा सीट- जयवीर सिंह- भाजपा
- राजकुमार यादव- सपा
- गौरव नंद- बसपा
- विनीता शाक्य- कांग्रेस
भोगांव विधानसभा सीट
- रामनरेश अग्निहोत्री- भाजपा
- आलोक शाक्य- सपा
- अशोक कुमार- बसपा
- ममता राजपूत- कांग्रेस
- संतोष श्रीवास्वत-आप
- भूपेंद्र सिंह- जन अधिकारी पार्टी
- अनीता- वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
- सुरजीत सिंह और श्रेय तिवारी (निर्दलीय)
किशनी विधानसभा सीट
- डॉ. प्रियरंजन आशू- भाजपा
- बृजेश कठेरिया- सपा
- प्रभुदयाल- बसपा
- विजय नरायन सिंह- कांग्रेस
- पप्पू- आप
- रामानंद- निर्दलीय
करहल विधानसभा सीट
- एसपी सिंह बघेल- भाजपा
- अखिलेश यादव- सपा
- कुल्दीप नरायन- बसपा