{"_id":"61ee74706506bd5ca2271a17","slug":"up-election-2022-news-scrutiny-of-nomination-papers-started-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में नामांकन पत्रों की जांच शुरू: जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से 80 लोगों ने भरे हैं पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में नामांकन पत्रों की जांच शुरू: जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से 80 लोगों ने भरे हैं पर्चे
Mon, 24 Jan 2022 03:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 03:12 PM IST
सार
मथुरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बलदेव से नामांकन करने वालों की संख्या सबसे कम 10 है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: मथुरा विधानसभा सीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से 80 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी मथुरा विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद विधानसभा वार प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें मथुरा, छाता, गोवर्धन और मांट के साथ अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित बलदेव विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन सभी के लिए 14 से 21 जनवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया में 80 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए थे। इसमें मथुरा से 27 उम्मीदवार, गोवर्धन से 13 उम्मीदवार, छाता और मांट से 15-15 उम्मीदवार ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
बलदेव से सबसे कम नामांकन
जनपद के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बलदेव में नामांकन करने वालों की संख्या सबसे कम 10 रही। निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। इस जांच के बाद प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि पूरी तरह चुनावी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होनी है। निर्वाचन आयोग ने नाम वापसी की तिथि 27 जनवरी तय की है। इसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही मथुरा विधानसभा में मतदान के लिए एक या फिर दो मशीन की स्थिति स्पष्ट होगी। एक ईवीएम में अधिकतम 15 उम्मीदवार के नाम ही दर्ज हो सकते हैं। एक निशान नोटा का होता है।