फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022: List of candidates being put in EVM for polling in agra

UP Election 2022: आगरा में स्ट्रांग रूम तैयार, ईवीएम पर लगाई जा रहीं प्रत्याशियों की सूचियां

Fri, 04 Feb 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 12:13 AM IST
सार

आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। स्ट्रांग रूम हो गए हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022: List of candidates being put in EVM for polling in agra
मंडी समिति ने डीएम ने किया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए स्ट्रांग रूम तैयार हो गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। ईवीएम मशीन पहुंच गई हैं। उनमें प्रत्याशियों की सूचियां लगाई जा रही हैं। पहली बार पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने मंडी समिति शाहदरा में स्ट्रांग रूम व ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिनमें उत्तर, दक्षिण, छावनी व एत्मादपुर की मतगणना होगी। नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनके अलावा फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की रवानगी उनके क्षेत्र में बने मंडी स्थलों से होगी। 
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। स्ट्रांग रूम व परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंडी समिति में गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम के बाहर बैरीकेडिंग की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में लगेंगे नौ टीवी

10 फरवरी को होने वाले मतदान का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में 9 टीवी लगाए जाएंगे। जिले के 1956 पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में संवेदनशील मतदान केंद्र व मतदेय स्थल विधानसभा वार चिह्नित किए हैं। जहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।
 

संवेदनशील मतदेय स्थलों की स्थिति

विधानसक्षा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल
एत्मादपुर 21   49
आगरा छावनी 17   70
आगरा दक्षिण 9   52
आगरा उत्तर 48 228
आगरा ग्रामीण 130 208
फतेहपुर सीकरी 19 25
खेरागढ़ 85 86
फतेहाबाद  69 118
बाह 43 50

319 कर्मचारी प्रशिक्षण से रहे गैरहाजिर

आरबीएस डिग्री कॉलेज व सेंट जोंस में गुरुवार को दूसरे दिन 319 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। जिनमें 77 पीठासीन अधिकारी, 79 मतदान प्रथम, 85 मतदान द्वितीय और 78 मतदान तृतीय अधिकारी प्रशिक्षण में नहीं आए। दोनों केंद्रों पर दो पालियों में 4896 कार्मिकों का प्रशिक्षण होना था। पहली पाली में 141 व दूसरी में 178 कार्मिक गैर हाजिर रहे हैं। जिन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

6 और 7 से दिव्यांगों का मतदान

80 साल से अधिक उम्र वालों और दिव्यांग श्रेणी के 884 मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू होगी। इनके लिए 62 पोलिंग पार्टियां बनाई हैं, जो घर जाकर चिह्नित दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का डाक मतपत्र से मतदान कराएंगी। गुरुवार को इसके लिए सूरसदन में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण हुआ। एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 माइक्रो ऑब्जर्वर अनुपस्थित रहे हैं।
 

घर नहीं पहुंची मतदाता पर्चियां

नौ विधानसभा क्षेत्रों के 34.61 लाख मतदाताओं के लिए मतदाता सूचना पर्ची व गाइड घर पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। गुरुवार तक सुलहकुल नगर, मारुति एस्टेट, गोकुल नगर, गुलाब नगर, गोविंद कुंज में पर्चियां नहीं पहुंची। क्षेत्रीय निवासी राम मोहन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बीएलओ नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed