फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 Counting site in three-tier security circle in mathura

यूपी चुनाव 2022: मथुरा में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना स्थल, 1525 जवान किए गए तैनात  

Thu, 10 Mar 2022 06:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 06:31 AM IST
सार

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सतर्क और सजग रहते हुए हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
 

विज्ञापन
Up election 2022 Counting site in three-tier security circle in mathura
सुरक्षाकर्मी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मतगणना स्थल की सुरक्षा त्रिस्तरीय तैनात की गई है। इसकी कमान एएसपी के हाथों में होगी। सुरक्षा में 1525 जवान मुस्तैद किए गए हैं। अंदरुनी घेरे (मतगणना पंडाल) की कमान पैरा मिलिट्री फोर्स के हाथों में होगी। मुख्यद्वार मार्ग पर पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए हैं। बाहरी घेरे (मतगणना स्थल के चारों तरफ) में पुलिस के जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की मतगणना मंडी समिति पर सुबह आठ बजे से होगी। बुधवार को सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ करते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सख्ती बरतते हुए शरारती तत्वों से निपटने के निर्देश दिए। सतर्क और सजग रहते हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सभी जवानों को बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचने के निर्देश दिए। डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं और सुरक्षा को भी परखा।

विज्ञापन

उम्मीदवार, एजेंट, कर्मचारी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं

राजनीतिक दल का कोई भी उम्मीदवार, एजेंट, कर्मचारी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले सकेगा। उनके मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मीडिया सेंटर तक केवल मीडियाकर्मी ही मोबाइल ले जा सकेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे सुरक्षाकर्मी अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौंख मार्ग पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित

एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के चलते सौंख मार्ग पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। राजस्थान की तरफ से आने वाले वाहन पालीखेड़ा से डायवर्ट होकर गोवर्धन मार्ग से हाईवे पर आ सकेंगे। इसके अलावा हाईवे पर वाहन सुचारु रुप से संचालित होते रहेंगे।

यह रहेगा फोर्स

 एएसपी-3, सीओ-5, इंस्पेक्टर-17, एसआई-176, आरक्षी-766, महिला एसआई-13, महिला आरक्षी-45, पैरा मिलिट्री फोर्स-3 कंपनी, पीएसी-1 कंपनी, एलआईयू, स्वाट, एसओजी, सर्विलांस, तीन फायर टेंडर

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री, पीएसी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। मतगणना स्थल या फिर जनपद में अराजकता, गड़बड़ी या फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पूरी नजर रखते हुए सख्ती से निपटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed