{"_id":"61e6fccf79534203040e016d","slug":"up-election-2022-candidates-asets-bsp-and-app-file-nominations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज से अधिक पत्नी पर नकदी, पढ़िए इन उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज से अधिक पत्नी पर नकदी, पढ़िए इन उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा
Wed, 19 Jan 2022 10:39 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:39 AM IST
सार
मंगलवार को एक तरफ तीन पर्चे जमा हुए, तो नौ क्षेत्रों में कुल 19 पर्चे और बिके हैं। चार दिन में 116 नामांकनपत्र बिक चुके हैं, परंतु नामांकन जमा सिर्फ नौ प्रत्याशियों ने किया है।
विज्ञापन
आगरा में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी रवि भारद्वाज से ज्यादा नकदी और संपत्ति उनकी पत्नी के पास है। रवि के पास चुनाव खर्च के लिए 1.89 लाख रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 2.77 लाख रुपये हैं। उत्तर क्षेत्र से आप प्रत्याशी कपिल वाजपेयी के पास चुनाव लड़ने के लिए 56 हजार रुपये की नकदी हैं। मंगलवार को नामांकन के चौथे दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनके अलावा 19 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन
14 जनवरी से चल रही प्रक्रिया
कलेक्ट्रेट परिसर में नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को चौथे दिन कड़ाके की ठंड में सबसे पहले आगरा उत्तर सीट से आप प्रत्याशी कपिल वाजपेयी ने पर्चा भरा। कपिल के पास नकद 56 हजार रुपये हैं जबकि उनकी पत्नी नमिता के पास 26 हजार रुपये की नकदी है। 42 वर्षीय कपिल बीए पास हैं। आगरा दक्षिण से बीएसपी प्रत्याशी रवि भारद्वाज इंटर पास हैं। उनके पास 1.89 लाख रुपये की नकदी है जबकि उनकी पत्नी हेमलता के पास 2.77 लाख रुपये नकद हैं। 45 वर्षीय रवि सरकारी पेंशनर हैं जबकि उनकी पत्नी व्यापार करती हैं। रवि के पास 52 लाख रुपये की अचल और 37 लाख रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 73 लाख की अचल एवं 48 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
21 तक होंगे नामांकन
आदर्श समाज पार्टी से प्रत्याशी 68 वर्षीय डेरिक स्मिथ ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया है। डेरिक के पास नकद 30 हजार रुपये हैं जबकि उनकी पत्नी आरोति के पास 35 हजार नकदी है। एमए बीएड पूर्व शिक्षक प्रत्याशी के पीएफ खाते में 32.81 लाख रुपये जमा है जबकि उनकी पत्नी के पीएफ खाते में 23.21 लाख रुपये जमा हैं। मंगलवार को कुल तीन पर्चे भरे गए हैं। सोमवार को छह पर्चे भरे गए थे। अब तक नौ प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
बसपा : रवि भारद्वाज
विधानसभा क्षेत्र : आगरा दक्षिण
उम्र : 45 वर्ष, शिक्षा : इंटरमीडिएट
व्यवसाय : सरकारी पेंशन
स्वयं पर नकद : 189740 रुपये
पत्नी पर नकद : 277987 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 537764, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 710132, वर्ष 2020-21
स्वयं पर सोना : 80 ग्राम, कीमत 4.22 लाख रुपये
पत्नी पर सोना : 200 ग्राम, कीमत 10 लाख रुपये
स्वयं पर कुल संपत्ति : 89.58 लाख रुपये
पत्नी पर कुल संपत्ति : 1.21 करोड़ रुपये
आप : कपिल वाजपेयी
विधानसभा क्षेत्र :आगरा उत्तर
उम्र : 42 साल, शिक्षा : स्नातक
व्यवसाय : निजी कार्य
स्वयं पर नकद : 52000 रुपये
पत्नी पर नकद : 26000 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 547792 वर्ष, 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 347904 वर्ष, 2020-21
स्वयं पर सोना : 10 ग्राम, कीमत 52000 रुपये
पत्नी पर सोना : 60 ग्राम कीमत 300000 रुपये
स्वयं पर कुल संपत्ति : 32.64 लाख रुपये
पत्नी पर कुल संपत्ति : 512303 रुपये
आसपा- डेरिक स्मिथ-फोटो
- विधान सभा क्षेत्र- आगरा दक्षिण
- उम्र- 68 साल, शिक्षा- एमए बीएड
- व्यवसाय- सेवानिवृत्त पेंशन
- स्वयं पर नकद- 30 हजार रुपये
- पत्नी पर नकद- 35 हजार रुपये
- स्वयं ने आयकर भरा- 348718 वर्ष 2020-21
- पत्नी ने आयकर भरा- 9592 रुपये वर्ष 2020-21
- स्वयं के पीपीएफ में जमा- 3281988 रुपये
- पत्नी के पीपीएफ में जमा- 2321683 रुपये
- स्वयं पर कुल संपत्ति- 4491988 रुपये
- पत्नी पर कुल संपत्ति- 3216683 रुपये
- स्वयं पर अचल संपत्ति- 10 करोड़ रुपये
विधानसभा क्षेत्र : आगरा दक्षिण
उम्र : 45 वर्ष, शिक्षा : इंटरमीडिएट
व्यवसाय : सरकारी पेंशन
स्वयं पर नकद : 189740 रुपये
पत्नी पर नकद : 277987 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 537764, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 710132, वर्ष 2020-21
स्वयं पर सोना : 80 ग्राम, कीमत 4.22 लाख रुपये
पत्नी पर सोना : 200 ग्राम, कीमत 10 लाख रुपये
स्वयं पर कुल संपत्ति : 89.58 लाख रुपये
पत्नी पर कुल संपत्ति : 1.21 करोड़ रुपये
आप : कपिल वाजपेयी
विधानसभा क्षेत्र :आगरा उत्तर
उम्र : 42 साल, शिक्षा : स्नातक
व्यवसाय : निजी कार्य
स्वयं पर नकद : 52000 रुपये
पत्नी पर नकद : 26000 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 547792 वर्ष, 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 347904 वर्ष, 2020-21
स्वयं पर सोना : 10 ग्राम, कीमत 52000 रुपये
पत्नी पर सोना : 60 ग्राम कीमत 300000 रुपये
स्वयं पर कुल संपत्ति : 32.64 लाख रुपये
पत्नी पर कुल संपत्ति : 512303 रुपये
आसपा- डेरिक स्मिथ-फोटो
- विधान सभा क्षेत्र- आगरा दक्षिण
- उम्र- 68 साल, शिक्षा- एमए बीएड
- व्यवसाय- सेवानिवृत्त पेंशन
- स्वयं पर नकद- 30 हजार रुपये
- पत्नी पर नकद- 35 हजार रुपये
- स्वयं ने आयकर भरा- 348718 वर्ष 2020-21
- पत्नी ने आयकर भरा- 9592 रुपये वर्ष 2020-21
- स्वयं के पीपीएफ में जमा- 3281988 रुपये
- पत्नी के पीपीएफ में जमा- 2321683 रुपये
- स्वयं पर कुल संपत्ति- 4491988 रुपये
- पत्नी पर कुल संपत्ति- 3216683 रुपये
- स्वयं पर अचल संपत्ति- 10 करोड़ रुपये