{"_id":"5b9d1174867a557ffa245edd","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-statement-on-chandrashekhar-ravan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रावण की रिहाई पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ने दिया ये बयान, विरोधियों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण की रिहाई पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ने दिया ये बयान, विरोधियों पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 16 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में एक भी दल ऐसा नहीं है जो अकेले भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सके। उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति है। विकास से सामना कर नहीं सकते हैं, भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा नहीं सकते हैं।
ऐसे में विरोधियों के पास सिर्फ एक ही काम बचा है कि भाजपा को पिछले चुनाव में जो सर्वसमाज का वोट मिला था, उसे ये दल विभाजित करने की कोशिश में लगे हैं। मथुरा में शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में सभी का साथ, सभी का विकास और उत्तर प्रदेश में समग्र विकास की दृष्टि से सरकार आगे कदम बढ़ा रही है। आज केंद्र और प्रदेश में कोई भी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुकाबला नहीं कर सकती। इससे डरकर विरोधी दल गठबंधन बना रहे हैं।

वहीं समय से पहले भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण की रिहाई पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। यह न्यायालय ने फैसला लिया है। इसमें सरकार की दखलअंदाजी नहीं है। छूट जाना और बंद हो जाना किसी कृत्य का अंत नहीं है।
सिर्फ 16 दिन में होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम, एसएसपी सहित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की पहले ढाई माह में परीक्षाएं होती थीं। पिछले वर्ष एक माह में परीक्षाएं हुईं। इस बार सिर्फ 16 कार्य दिवस में परीक्षाएं कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 2016-17 के दौरान 17 लाख छात्र पंजीकरण बढ़ा था, जो इस बार 10 लाख कम हो गया है। इसके लिए पिछली परीक्षाओं में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। सिर्फ व्यवस्थाएं बदली और शिकंजा कसा गया। उन्होंने कहा कि नकल का मूल कारण प्रदेश में पढ़ाई का माहौल न होना था, जिसे अब पटरी पर लाया जा रहा है।