फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma meet victim family of sanjali in agra

योगी सरकार की घोषणा से संतुष्ट नहीं संजलि का परिवार, ये हैं तीन मांगें

Fri, 21 Dec 2018 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma meet victim family of sanjali in agra
पीड़ित परिवार से मुलाकात करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शुक्रवार सुबह लालऊ गांव पहुंचकर घोषणा की कि छात्रा संजलि के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। जो भी दोषी हैं, उनका पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


लेकिन संजलि का परिवार इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने तीन मांगें रखी हैं। एक तो संजलि के हत्यारे जल्द से जल्द पकड़े जाएं। दूसरा, मुआवजा राशि एक करोड़ हो। तीसरी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


10 वीं की छात्रा संजलि को मंगलवार को स्कूल से लौटते समय घर से 500 मीटर पहले पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। उसने बुधवार रात ढाई बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वारदात लाल बाइक सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट तक रुके

गम में डूबे परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उपमुख्यमंत्री गांव में पहुंचे और करीब 20 मिनट रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मुआवजा राशि दो लाख रुपये अनुमन्य है लेकिन यह बेहद वीभत्स मामला है, इसलिए इसे बढ़ाकर पांच लाख किया जा रहा है। परिवार के सदस्य को नौकरी दिए जाने की बात उठी तो उन्होंने कह दिया कि इसका प्रावधान नहीं है।

हत्यारों का सुराग नहीं

18 दिसंबर को हुई वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हत्यारों का लाइटर मौके पर छूट गया था, यह विशेष किस्म का है। पुलिस मालूम करने में लगी है कि इस तरह का लाइटर कहां मिलता है और वहां से कितने लोग ले गए।

संजलि के दम तोड़ने के कुछ ही घंटे बाद उसके तहेरे भाई योगेश शीला (24) ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि उसने खुदकुशी क्यों की? रहस्य से पर्दा उठाने के लिए 20 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed