फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Crime Youth kidnapped and murdered in etah 50 lakh Ransom was Demanded

UP Crime: एटा में अपहरण के बाद युवक की हत्या, 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

Sat, 03 Sep 2022 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

घर से देर रात गणेश महोत्सव में गए युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। फिरौती न मिलने पर युवक को मार दिया गया।

विज्ञापन
UP Crime Youth kidnapped and murdered in etah 50 lakh Ransom was Demanded
मृतक के घर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। युवक 31 अगस्त को गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार रात युवक का शव मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। 
विज्ञापन


जलेसर के मोहल्ला पोस्ती खाना निवासी 22 वर्षीय युवक गोपाल वर्मा 31 अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि इसके बाद गोपाल के फोन से 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती का कॉल आने से घरवालों के होश उड़ गए। पिता मुकेश वर्मा ने पुलिस को बेटे के अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षत विक्षत हालत में मिला शव 

फिरौती के लिए आए फोन कॉल का ऑडियो भी पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई लेकिन अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी। फिरौती की रकम 50 लाख रुपये देने के लिए जगह का निर्धारण किया गया, यहां पर पुलिस भी गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के ही गांव कलवारी समसपुर रोड पर क्षत विक्षत शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में दो लूट: आगरा में बदमाशों ने स्कूटर और बाइक लूटी, ताजगंज क्षेत्र में हुईं दोनों वारदात

 


 

अपहरण और हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक के अपहरण के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय थी, अपहरण व हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कई तथ्यों को लेकर जांच कर रही है। युवक सराफा कारीगर था। फिरौती के लिए सराफा कारीगर की हत्या की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना के विरोध में सराफा एसोसिएशन और व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखा। 

आभूषण बनाने का करता था काम

अपहरणकर्ताओं के निशाने पर गोपाल वर्मा कब आया, यह कोई नहीं जानता। लेकिन सोने-चांदी के आभूषणों का काम करने वाला गोपाल धनवान भी नहीं था। इसके बाद भी अपहरण कर हत्या की गई। इसके पीछे की क्या वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है। गोपाल वर्मा सुबह अखबार भी वितरित करता था और इसके बाद मूल कार्य करता था। पिता मुकेश कुमार वर्मा चाट का ठेले लगाते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed