फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed scooter and bike in agra

एक घंटे में दो लूट: आगरा में बदमाशों ने स्कूटर और बाइक लूटी, ताजगंज क्षेत्र में हुईं दोनों वारदात

Sat, 03 Sep 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 07:07 PM IST
सार

ताजगंज क्षेत्र में बदमाशों ने नगला मेवाती में एक युवक से स्कूटर और एकता चौकी क्षेत्र में दंपती से बाइक लूट ली। दोनों वारदात एक घंटे के अंतराल में हुईं। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। 

विज्ञापन
miscreants robbed scooter and bike in agra

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक घंटे में लूट की दो वारदात हुईं। नगला मेवाती में एक युवक पर तमंचा तानकर स्कूटर लूट लिया गया। एकता चौकी के पास दंपती को रोककर तीन बदमाश बाइक लूटकर ले गए। दोनों ही मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लुटेरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे नजर आए हैं।

विज्ञापन


पहली घटना रात तकरीबन 12 बजे हुई। नगला मेवाती निवासी अमन बाजार से लौटकर घर आ रहा था। मोहल्ले में तीन बदमाशों ने रोक लिया। अमन ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश ने तमंचा निकालकर कनपटी पर लगा दिया, जबकि दूसरे ने एक्टिवा कब्जे में ले ली। बदमाश एक्टिवा लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

दंपती से बाइक लूटी 

दूसरी घटना शमसाबाद स्थित एकता चौकी के पास रात एक बजे हुई। शमसाबाद निवासी मनोज राठौर का किराना स्टोर है। वह पत्नी चंद्रप्रभा को बाइक से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे। उन्हें ट्रेन से दिल्ली जाना था। एकता पुलिस चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने मनोज की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद रुपये मांगने लगे। उनकी बाइक भी कब्जे में ले ली। तभी एक कार आ गई। इस पर बदमाश घबरा गए। वो बाइक लूटकर भाग गए। पीड़ित ने थाना ताजगंज में सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लूट में एक ही गैंग

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बाइक और स्कूटर लूट के मामले में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। फुटेज में बदमाश कैद हो गए हैं। बदमाश कहां से आए थे ? कहां भाग गए ? इसका रूट देखा गया है। दोनों वारदात में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

खंदारी में लूटा मोबाइल, पकड़ा बदमाश

नगला पदी निवासी सतीश कुमार एक सितंबर को ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे। शाम पांच बजे खंदारी चौराहा के पास आए तो पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। उसने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। मगर, मोबाइल जमीन पर गिर गया। सतीश ने शोर मचा दिया। बदमाश भागने लगा। उसकी बाइक आगे जाकर फिसल गई। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना न्यू आगरा पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामकुमार निवासी एत्मादपुर है।

सुबह चेकिंग, रात में हो गई लूट

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से पुलिस सक्रिय थी। सड़क पर चेकिंग की गई थी। संदिग्धों को चेक किया गया था। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान किए गए थे। इसके बावजूद रात में ताजगंज क्षेत्र में ही लूट की दो वारदात हो गईं। यह पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed