फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Reached Agra Meet With Arun Family

यूपी: अरुण के परिजनों से प्रियंका गांधी वाड्रा ने की मुलाकात, तीस लाख की आर्थिक सहायता और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा दिया

Thu, 21 Oct 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 12:19 AM IST
सार

थाना जगदीशपुरा के मालाखाना में चोरी हुई थी। जिसमें 25 लाख रुपये चोरी हुए थे। चोरी का शक सफाई कर्मचारी अरुण पर था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। अरुण की मौत मंगलवार रात को हो गई।

विज्ञापन
UP Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Reached Agra Meet With Arun Family
आगरा: परिवार से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगर में सफाई कर्मचारी अरुण नरवार की मौत के बाद प्रदेश में सियासत का पारा चढ़ गया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार देर रात 11:00 बजे मृत सफाई कर्मचारी अरुण नरवार के लोहामंडी स्थित घर जाकर उनकी पत्नी और मां से बंद कमरे में मुलाकात की। प्रियंका ने परिजनों के आंसू पोंछें और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही तीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

मीडियो से की बात
परिजनों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कार पर खड़े होकर मीडिया से कहा कि उन्हें परिजनों ने बताया है कि पुलिस हिरासत में अरुण पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने घर की तलाशी के नाम पर भाई की बेटी की शादी के लिए रखी रकम भी ले ली। प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार दोपहर में लखनऊ से आगरा आने को थीं। लेकिन एक्सप्रेसवे पर उन्हें रोक लिया गया था। शाम को अरुण के अंतिम संस्कार के बाद चार लोगों के साथ आने की इजाजत दी गई। एक्सप्रेसवे से आगरा में वे 11:00 बजे लोहामंडी स्थित घर पर परिजनों से मिलीं। बंद कमरे में उन्होंने मुलाकात की और पीड़ित परिवार को सांत्वना के साथ भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ है। 
विज्ञापन


अरुण को थर्ड डिग्री देने का आरोप
प्रियंका ने कहा कि मुझे यकीन नहीं आ रहा कि आजाद भारत में ऐसा हो सकता है। परिजनों ने बताया कि शादी के लिए रखी रकम पुलिस उठाकर ले गई। प्रियंका ने कहा कि बंद कमरे में परिवार ने ऐसी बातें बताईं जिन्हें वे ज्यादा बता नहीं सकतीं। लेकिन पूरे परिवार को थाने में अवैध हिरासत में रखा गया, मारपीट की गई। पत्नी ने बताया कि उसे बेरहमी से बांधकर पीटा गया। उसके कान में चोट है। अरुण को भी उसके सामने पीटा गया और उनकी भाभी जया ने बताया कि उनके कपड़े उतरवाने की धमकी दी। भाई ने बताया कि रात 2:00 बजे मिले थे तो अरुण ठीक थे पर आधे घंटे बाद ही बताया कि उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। तलाशी के नाम पर पूरा घर अस्त-व्यस्त कर दिया, पलंग तोड़ दिया गया। ऐसा तो कोई सोच नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय केवल मंत्रियों के लिए, जनता के साथ अत्याचार
प्रियंका ने कहा कि यह किस तरह का देश बनाया जा रहा है। न्याय केवल मंत्रियों के लिए है, गरीब जनता के साथ केवल अत्याचार हो रहा है। प्रियंका के दौरे के समय प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष मीनू और शब्बीर अब्बास के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया था ट्वीट
पुलिस अभिरक्षा में अरुण की मौत पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीट कर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्च स्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

मालखाना में 17 अक्तूबर की रात चोरी हो गई थी
थाना जगदीशपुरा के मालखाना में 17 अक्तूबर की रात चोरी हो गई थी। चोर दरवाजे और बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये ले गया था। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सहित छह को निलंबित किया गया था। पुलिस चोर की तलाश में लगी थी। पुलिस की विवेचना में अरुण का नाम सामने आया। वह लोहामंडी स्थित पुल छिंगामोदी, वाल्मीकि बस्ती के रहने वाला था। घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही थी।

अरुण ने चोरी करना कबूल किया था
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि अरुण ने चोरी करना कबूल किया था। रुपये घर में रखे होने के बारे में बताया। इस पर तड़के चार बजे पुलिस उसे घर लेकर गई। 15 लाख रुपये बरामद किए। बरामदगी के दौरान अरुण की तबीयत बिगड़ गई। इस पर पुलिस और परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed