फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm Yogi Adityanath Will Inaugurated Braj Raj Utsav Today

मथुरा में मुख्यमंत्री: ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ, कान्हा की नगरी को अधूरे वादे पूरा होने की उम्मीद

Wed, 10 Nov 2021 09:11 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Nov 2021 09:11 AM IST
सार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा में उत्सवों की बारह महीना धूम रहती है। इन उत्सवों में स्थानीय लोग ही नहीं देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने आते हैं। 

विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Will Inaugurated Braj Raj Utsav Today
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पर आ रहे हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजन करेंगे। इससे पहले श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में कुंभ स्थल पर आयोजित हो रहे ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मथुरावासी भी मुख्यमंत्री से उनके पुराने वायदों को पूरा करने की उम्मीद लगाए हुए हैं, जो अब तक अधूरे हैं।
विज्ञापन

संत और ब्राह्मण संगठनों की इच्छा
करीब ढाई माह बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर मथुरा आगमन हो रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आयोजित हो रहे ब्रजरज उत्सव में मुख्यमंत्री शिरकत करने आ रहे हैं। पिछले दौरे में जन्माष्टमी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किया था। शासनादेश में इस घोषणा पर अमल महज 10 वर्ग किलोमीटर की दूरी तक ही सिमट कर रह गया। संत और ब्राह्मण संगठनों की इच्छा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप संपूर्ण ब्रज को यह दर्जा दिलाने की है।
विज्ञापन

अब तक इंतजार कर रहे
तीन साल पहले भी सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर स्थापित प्रदेश की एक मात्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कालेज ऑफ डेयरी साइंस और कॉलेज ऑफ फिसरीज को शुरू करने की घोषणा की थी। यह अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इन दोनों कॉलेजों के भवन विश्वविद्यालय परिसर में वर्षों से बने खडे़ हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मथुरावासी इनके भी शुरू होने का अब तक इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यहां के लोग यमुना को प्रदूषण से मुक्ति में सीएम आदित्यनाथ की प्रभावी पहल चाहते हैं। शहर में सीवर और गंगाजल की आपूर्ति में देरी, मथुरा-वृंदावन के साथ जिले भर में बदहाल सड़कों से राहत और छाता चीनी मिल वर्षों पुरानी मांग है।

ब्रज रज उत्सव: मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हुनर हाट तैयार, ऊर्जा मंत्री ने देखीं व्यवस्थाएं, देखिए तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed