फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Bypoll 2024 move of BJP worked in Akhilesh stronghold Anujesh did what no one expected

UP Bypoll: अखिलेश के गढ़ में भाजपा का ये दांव कर गया काम, अनुजेश ने वो कर दिखाया...जिसकी किसी को न थी उम्मीद

Wed, 20 Nov 2024 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

मैनपुरी के करहल में भाजपा ने जिस रणनीति के तहत अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा, उसका असर देखने को मिला। करहल क्षेत्र के जिन बूथों पर भाजपा के एजेंट भी नजर नहीं आते थे, वहां इस चुनाव में बस्ते लगे नजर आए। 

 

विज्ञापन
UP Bypoll 2024 move of BJP worked in Akhilesh stronghold Anujesh did what no one expected
करहल उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी के सामने सजातीय और सैफई परिवार के रिश्तेदार को मैदान में उतारकर भाजपा ने बड़ा दांव खेल दिया। सपा का गढ़ कहे जाने वाले कई क्षेत्र जहां वर्षों से भाजपा का एजेंट तो दूर बस्ता तक नहीं लग रहा था, वहां भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश ने बस्ता लगवाने के साथ ही एजेंट भी खड़े कर दिए। इसका असर चुनाव परिणाम पर नजर आ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी...इसलिए कर दिया कत्ल
विज्ञापन



 

पहली बार लगा यहां भाजपा का बस्ता
घिरोर और करहल ब्लॉक के कई गांव ऐसे थे जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। इन गांव में आज तक कभी भाजपा का बस्ता नहीं लग सका था। लेकिन बुधवार को हुए करहल विधानसभा के उपचुनाव में यहां भाजपा का बस्ता लगा नजर आया। यही नहीं जिन बूथों पर भाजपा के एजेंट भी नजर नहीं आते थे उन बूथों पर भाजपा के एजेंट भी मुस्तैदी से खड़े नजर आए। रठेरा, नगला, उदी, भागपुर जैसे गांव में भाजपा प्रत्याशी का बस्ता लगा और एजेंट भी बने।

ये भी पढ़ें-  भाजपा प्रत्याशी का अखिलेश पर हमला, बोले- बौखलाहट बता रही, करहल में खिलने जा रहा कमल

चुनाव परिणाण पर दिखेगा असर
जानकारों की मानें तो भाजपा द्वारा इस चुनाव में सपा के सामने सजातीय और रिश्तेदार प्रत्याशी उतारने के कारण ही ऐसा संभव हुआ। यदि भाजपा की यह चाल सफल रहती है तो माना जा रहा है कि भाजपा का यह प्रयास भाजपा प्रत्याशी को मजबूती प्रदान करेगा और चुनाव के परिणाम को भी प्रभावित करेगा। हालांकि स्थिति मतगणना के बाद ही साफ होगी कि भाजपा का यह नया दांव कितना सफल रहा।


 
विज्ञापन

करहल से ये सात प्रत्याशी हैं मैदान में
-अनुजेश सिंह, भाजपा
-तेजप्रताप सिंह, सपा
-अवनीश कुमार, बसपा
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी
-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी काशीराम
-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी
-सचिन कुमार, निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed