Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up By Election Result Date Karhal Assembly Constituency SP Vs BJP Anujesh Yadav News in hindi

Karhal By Election: इस सीट पर इनके सहारे BJP ने लगाई यादव वोट बैंक में सेंध...सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

Thu, 21 Nov 2024 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

यूपी की इस सीट पर भाजपा ने इनके सहारे यादव वोट बैंक में सेंधमारी कर दी। यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला नजर आया। हार-जीत चाहे किसी को हो, लेकिन इनके प्रयोग से भाजपा बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन
Up By Election Result Date Karhal Assembly Constituency SP Vs BJP Anujesh Yadav News in hindi
Up By Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की यादव बहुल करहल सीट पर इस बार भाजपा की रणनीति कामयाब होती नजर आ रही। सपा का कोर वोट बैंक माने जाने वाले यादव समाज में भाजपा ने अनुजेश सिंह यादव के सहारे सेंध लगा दी थी। 
विज्ञापन


यही वह ट्रंप कार्ड था तो सपा को यहां अजेय रखे था। ऐसे में मतदान के दौरान यहां सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर नजर आई। हार-जीत चाहे किसी को हो, लेकिन अनुजेश के प्रयोग से भाजपा बराबरी पर खड़ी है।
विज्ञापन


करहल विधानसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। 2022 में केवल एक बार यहां भाजपा जीती, इसके बाद लगातार सपा का यहां कब्जा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद सपा ने मुलायम सिंह यादव के पौत्र और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को टिकट दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने यहां इस चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए एक ऐसा अर्जुन चुना जो इस चक्रव्यूह की संरचना से भलीभांति वाकिफ था। ये अर्जुन और कोई नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश सिंह यादव थे। भाजपा ने उन्हें ही प्रत्याशी बनाया था। 
Trending Videos

अनुजेश ने मतदाताओं को मनाया
इसके साथ ही चुनाव प्रचार में भी भाजपा ने पूरा दम लगाया। 20 नवंबर को जब मतदान हुआ तो भाजपा का ये प्रयोग कामयाब होता नजर आया। दरअसल अनुजेश सिंह यादव भी न केवल यादव समाज से आते हैं बल्कि सैफई परिवार के सगे रिश्तेदार भी हैं। इसके चलते जिन यादव बहुल क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों का प्रवेश भी वर्जित था वहां बैठकर अनुजेश ने मतदाताओं को मनाया।

करहल सीट पर सपा-भाजपा में कांटे का मुकाबला
मतदान के दौरान इसके परिणाम साफ नजर आ रहे थे। यादव बहुल क्षेत्रों में अनुजेश के सहारे भाजपा वोट पाने में कामयाबी होती नजर आई। ऐसे में कहीं न कहीं करहल में भाजपा सपा से कांटे के मुकाबले में शामिल हो गई है। हालांकि नतीजे 23 नवंबर को मतगणना के बाद ही सामने आ सकेंगे।

सीएम योगी के नारे की भी रही चर्चा
चुनाव और मतदान के दौरान सीएम योगी के नारे की भी चर्चा रही। दरअसल घिरोर में जनसभा करने आए सीएम ने नारा दिया था कि कृष्ण कन्हैया हम आएंगे, आपकी भावनाओं का सम्मान कराएंगे। इस नारे के माध्यम से सीएम ने लोगों की आस्था को झकझोरा और मतदाताओं को भाजपा के पाले में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed