फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2020: toppers of UP Board 12th Class from agra

UP Board Result 2020: मजदूर के बेटे ने किया मंडल टॉप, प्रदेश में पाया यह स्थान

Sun, 28 Jun 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 12:06 AM IST
सार

  • प्रदेश में 15वां और मंडल में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अजीत ने कड़ी मेहनत की बदौलत सफलता अर्जित की है। 

विज्ञापन
UP Board Result 2020: toppers of UP Board 12th Class from agra
इंटरमीडिएट टॉपर अजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ी मेहनत और मन में सच्ची लगन हो तो दुश्वारियों भी सफलता के रास्ते में रोड़ा नहीं बन सकती। यह साबित कर दिखाया है आगरा के गुदड़ी के लाल अजीत ने। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में मार्निंग रेज इंटर कॉलेज के छात्र अजीत ने प्रदेश में 15वां और आगरा मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


अजीत के पिता गब्बर सिंह खेतिहर मजदूर हैं। मां मीना देवी गृहणी हैं। अजीत ने कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता अर्जित की है। वो रोज 14 से 15 घंटे का समय पढ़ाई में देते थे। अजीत ने हाईस्कूल में 86 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। 
विज्ञापन


अजीत ने मोमबत्ती की रोशनी में भी पढ़ाई की है। ट्यूशन के लिए पैसे ही नहीं थे। इसलिए खुद ही पढ़ाई की। अजीत का कहना है कि पढ़ाई को बोझ समझकर नहीं किया। पढ़ाई के साथ वो क्रिकेट और वॉलीबाल में भी रुचि रखते थे। वॉलीबाल में मंडल स्तर पर खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि शिक्षकों के निर्देशों का पालन किया, मां-बाप की बातें भी मानी और कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की। अजीत का लक्ष्य सेना में अधिकारी बनने का है। उन्होंने बताया कि वो अब एनडीए की तैयारी करेंगे। 

आकाश कुशवाह हाईस्कूल में जिला टॉपर

UP Board Result 2020: toppers of UP Board 12th Class from agra
आकाश कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
श्री भगवान राम उमेद हायर सेकेंडरी स्कूल नगला बेल के आकाश कुशवाह ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिले में दूसरे स्थान मिला है। आकाश ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए।

बरहन के रहने वाले आकाश कुशवाह का कहना है कि उन्हें खुद पर भरोसा था और भरपूर मेहनत भी की। इसकी बदौलत वह प्रदेश में और जिले में स्थान बना पाए। बरहन के रहने वाले आकाश कुशवाह रोज चार से पांच घंटे पढ़ते थे। 

इनके पिता लाखन सिंह किसान और मां नौ देवी गृहणी हैं। आकाश का कहना है कि उन्हें 90 से 91 फीसदी अंक पाने की उम्मीद थी। मेहनत की थी इससे 94 फीसदी अंक मिले। इस सफलता से वह बेहद खुश हैं और आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed