फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP board Released Date For High School And Intermediate Practical Firozabad Labs Closed

फिरोजाबाद: बोर्ड ने जारी की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि, लैब में पड़े हैं ताले

Fri, 22 Jan 2021 10:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Jan 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
UP board Released Date For High School And Intermediate Practical Firozabad Labs Closed
फिरोजाबाद में स्कूल की लैब का हाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी। लेकिन अधिकांश माध्यमिक स्कूलों की लैब में कहीं ताले पड़े हैं तो कहीं उपकरणों पर धूल की परत जमी हुई है। प्रयोगात्मक परीक्षा के 30 अंक निर्धारित होते हैं। बाहर से परीक्षक भी आते हैं। इस बार जनपद में तीन फरवरी से कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। 
विज्ञापन


दृश्य एक: प्रयोगशाला या पार्किंग 
एसआरके इंटर कॉलेज में गेट पर रसायन विज्ञान लिखा हुआ था। जब गेट के अंदर देखा तो पार्किंग बनी हुई थी। यहां पर कर्मचारियों की मोटरसाइकिलें खड़ी हुई थीं। कक्षा-12 के एक छात्र ने बताया कि न तो कक्षा-11 में लैब में आए और न ही कक्षा-12 में आ सके। कक्षा-11 के छात्र ने बताया कि आज तक लैब में आने का मौका नहीं मिला। जबकि सत्र समाप्ति की ओर है। प्रधानाचार्य डीपीएस राठौर ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


दृश्य दो: लैब का पूरे साल नहीं खुला ताला
पीडी जैन इंटर कॉलेज में लैब का बुरा हाल है। यहां पर रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की लैब में ताला लगा हुआ था। विद्यार्थियों ने बताया कि पूरे साल लैब में नहीं गए। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि भौतिक विज्ञान के अध्यापक नहीं हैं। रसायन विज्ञान के शिक्षक हैं। कोरोना के कारण इस बार लैब शुरू नहीं हो सकी। बोर्ड से तिथि जारी होने के बाद लैब शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

UP board Released Date For High School And Intermediate Practical Firozabad Labs Closed
फिरोजाबाद के एक स्कूल की लैब का हाल - फोटो : अमर उजाला
दृश्य तीन: लैब में जमी धूल, नहीं कराए गए प्रयोग
डीएवी इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के कुछ विद्यार्थी मौजूद थे। किंतु भौतिक विज्ञान की लैब में उपकरणों पर धूल की परत जमी हुई थी। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद पहली बार भौतिक विज्ञान की लैब खोली गई थी।

इंटरमीडिएट के छात्र ने बताया कि भौतिक विज्ञान की लैब में प्रयोग नहीं कराए गए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अब नियमित प्रयोग किए जाएंगे। कोरोना काल में ज्यादातर समय कॉलेज बंद रहा। अब कोर्स को पूरा कराया जा रहा है।

सभी स्कूल प्रधानाचार्य लैब को शुरू कराएं। नियमित प्रयोग हों, ताकि विद्यार्थी अच्छा ज्ञान हासिल कर सकें। हम स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। लैब पर प्रमुखता से ध्यान देंगे। - बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed