{"_id":"6325bf6a803d607d19711caa","slug":"up-board-question-papers-will-be-kept-safe-in-bank-locker-so-that-it-could-not-be-leaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: बैंक लॉकरों में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र, इसलिए शुरू हो रही ये नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: बैंक लॉकरों में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र, इसलिए शुरू हो रही ये नई व्यवस्था
Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अब बैंक लॉकरों में रखे जाएंगे। पेपर आउट मामले को लेकर इस बार ये खास तैयारी की जा रही है। शासन के आदेश पर जिले से संभावित परीक्षा केंद्रों और उनके पास के बैंकों की जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से बचाने के लिए शासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी शुरू कर दी है। अब प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर रखने की जगह नजदीकी बैंक के लॉकर में रखा जाएगा। शासन के आदेश पर जिले से संभावित परीक्षा केंद्रों और उनके पास के बैंकों की जानकारी भेजी गई है।
वर्ष 2022 में माध्यमिक बोर्ड के 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था। इससे नकल विहीन परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए थे। इसे देखते हुए शासन ने प्रश्नपत्रों को और कड़ी सुरक्षा में रखने का निर्णय लिया है। 2023 सत्र के लिए प्रश्नपत्र अब परीक्षा केंद्रों की जगह बैंक के लॉकरों में रखे जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीआईओएस कार्यालय की ओर से संभावित केंद्रों के साथ ही उनके पास स्थित बैंक की भी जानकारी के अलावा मुख्यालय से दूरी के बारे में भी बताया गया है।

मुख्यालय से मांगी गई जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि शासन का प्रयास है किसी भी हाल में पेपर लीक न हो। इसलिए इस बार प्रश्नपत्र बैंकों के लॉकरों में रखने की योजना है। मुख्यालय से संभावित केंद्रों और उनके पास के बैंकों की जानकारी मांगी गई थी, जो भेज दी गई है।
विज्ञापन