फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Question papers will be kept safe in bank locker so that it could not be leaked

UP Board: बैंक लॉकरों में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र, इसलिए शुरू हो रही ये नई व्यवस्था

Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अब बैंक लॉकरों में रखे जाएंगे। पेपर आउट मामले को लेकर इस बार ये खास तैयारी की जा रही है। शासन के आदेश पर जिले से संभावित परीक्षा केंद्रों और उनके पास के बैंकों की जानकारी भेजी गई है।

विज्ञापन
UP Board Question papers will be kept safe in bank locker so that it could not be leaked
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से बचाने के लिए शासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी शुरू कर दी है। अब प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर रखने की जगह नजदीकी बैंक के लॉकर में रखा जाएगा। शासन के आदेश पर जिले से संभावित परीक्षा केंद्रों और उनके पास के बैंकों की जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में माध्यमिक बोर्ड के 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था। इससे नकल विहीन परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए थे। इसे देखते हुए शासन ने प्रश्नपत्रों को और कड़ी सुरक्षा में रखने का निर्णय लिया है। 2023 सत्र के लिए प्रश्नपत्र अब परीक्षा केंद्रों की जगह बैंक के लॉकरों में रखे जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीआईओएस कार्यालय की ओर से संभावित केंद्रों के साथ ही उनके पास स्थित बैंक की भी जानकारी के अलावा मुख्यालय से दूरी के बारे में भी बताया गया है। 
विज्ञापन

मुख्यालय से मांगी गई जानकारी 

मामले की जानकारी देते हुए डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि शासन का प्रयास है किसी भी हाल में पेपर लीक न हो। इसलिए इस बार प्रश्नपत्र बैंकों के लॉकरों में रखने की योजना है। मुख्यालय से संभावित केंद्रों और उनके पास के बैंकों की जानकारी मांगी गई थी, जो भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed