{"_id":"5fe0e0578ebc3e3fe658e79e","slug":"up-board-new-syllabus-booklet-will-come-after-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कोरोना संक्रमण से पढ़ाई प्रभावित, स्कूलों को दी जाएगी पाठ्यक्रमों की बुकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: कोरोना संक्रमण से पढ़ाई प्रभावित, स्कूलों को दी जाएगी पाठ्यक्रमों की बुकलेट
Tue, 22 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण में पढ़ाई प्रभावित होने की वजह से यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रमों को 30 फीसदी तक कम किया गया है। अब इसकी बुकलेट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई गई है। व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अब परीक्षा का समय नजदीक है। गत सत्रों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो जाती थीं।
बोर्ड परीक्षार्थियों के फॉर्म लेने आए वाहन के साथ बोर्ड ने कम किए गए पाठ्यक्रमों की बुकलेट जिले को उपलब्ध करा दी है। हाईस्कूल (कक्षा 09 व 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 11 व 12) की बुकलेट अलग-अलग है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह को निर्देश दिया है कि बुकलेट सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करा दी जाए। छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य व शिक्षकों के माध्यम से जागरूक करना है।
ये भी पढ़ें- Weather Update: बादलों ने छीनी धूप, गलन से छूटी कंपकंपी, जानिए अगले चार दिन का मौसम का हाल
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि कम किए गए पाठ्यक्रम को जुलाई में ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। सहूलियत के लिए बुकलेट भी उपलब्ध कराई गई है। सभी स्कूलों को इसे उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानाचार्यों को इसका प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया जाएगा।