यूपी बोर्ड: आगरा में हाईस्कूल के 65,564 विद्यार्थी होंगे प्रोन्नत, प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना
जिले में इंटरमीडिएट के कुल 56,927 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 34097 छात्र और 22830 छात्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल 65,564 विद्यार्थी प्रोन्नत होंगे। इसमें 26907 छात्राएं और 18657 छात्र हैं। प्रधानाचार्यों ने हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने के प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना की है।
प्रधानाचार्यों की सलाह है कि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जरूर जाएं, पर कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए। जिले में इंटरमीडिएट के कुल 56,927 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 34097 छात्र और 22830 छात्र हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 156 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 903 विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल होना था।
...बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी
हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। इससे न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा जुलाई में कराना उचित है। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित करानी चाहिए। जिससे शिक्षकों को मूल्यांकन न करना पड़े। संगठन सरकार से ये मांग रखेगा।’ - डॉ. यतेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, परिषद
इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पाली में कराई जाए
हाईस्कूल की परीक्षा को निरस्त करना सरकार का अच्छा फैसला है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्वकेंद्र व्यवस्था होनी चाहिए। दूसरे विद्यालयों के कक्ष निरीक्षक भले लगा दिए जाएं। इसके साथ ही परीक्षा दो पाली में कराई जानी चाहिए। इससे सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सकेगा। ’ - डॉ. अनिल वशिष्ठ, प्रधानाचार्य, श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का भी रहे ध्यान
हाईस्कूल की परीक्षा कराना उचित नहीं था। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी ही चाहिए। इसके आधार पर उनका भविष्य निर्धारण होना है। हालांकि जुलाई में भी परीक्षा परिस्थितियों को देखते हुए ही कराई जाए। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। - कुमुद ग्रोवर, प्रधानाचार्या, रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज
संक्रमण समाप्त होने पर हो परीक्षाएं
इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराना बेहद जरूरी है। परीक्षा के आयोजन में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। संक्रमण समाप्त होने की स्थिति में परीक्षा कराने पर विचार करना चाहिए। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाए तो अच्छा रहेगा। - अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
बालक की नृशंस हत्या: खुलासे में लगीं चार टीमें, पुलिस बोलीं- नफरत करता था आरोपी