फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nine Year Old Boy Murder Case Four Police Team Investigations

बालक की नृशंस हत्या: खुलासे में लगीं चार टीमें, पुलिस बोलीं- नफरत करता था आरोपी

Sun, 30 May 2021 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 May 2021 10:55 AM IST
सार

मां सरोज ने पुलिस को बताया कि बेटा दोपहर 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। उसकी तलाश कर रही थीं। बालक के साथ किसी तरह की गलत हरकत की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है। 
 

विज्ञापन
Agra Nine Year Old Boy Murder Case Four Police Team Investigations
बालक की हत्या: जांच के लिए पहुंचे एसपी सिटी जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर नगला बूढ़ी स्थित वन विभाग के जंगल में शनिवार शाम को नौ वर्षीय साहिल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम तकरीबन 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगला बूढ़ी के पास जंगल में एक बालक का शव पड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस को गुलशन नाम के व्यक्ति ने कॉल किया था। वह शौच के लिए जंगल में आया था। तभी शव पड़ा देखा। बालक का गला रेता गया था। इस पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन आ गए। शव की पहचान नौ साल के साहिल पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई। वह नगला बूढ़ी में रहता है।
विज्ञापन


उसकी मां सरोज ने पुलिस को बताया कि बेटा दोपहर 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। उसकी तलाश कर रही थीं। बालक के साथ किसी तरह की गलत हरकत की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह साल से देवेंद्र के साथ रह रही है सरोज 
साहिल की हत्या की घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देवेंद्र के पिता सरवन ने बताया कि बेटा देवेंद्र एक पैर से विकलांग है। वह टाइल्स लगाने का कार्य करता है। सरोज छह साल से देवेंद्र के साथ रह रही है। उसके पहले से तीन बच्चे हैं, जिनमें शिवा सबसे बड़ा है। वहीं साहिल नौ और शिवानी 10 साल की है। देवेंद्र से भी दो बच्चे हैं। इनमें 5 साल का नितिन और डेढ़ साल की बेटी गुल्ली है। घटना के समय देवेंद्र काम पर गया था। साहिल की हत्या की जानकारी पर वह काम छोड़कर पहुंच गया। 
 
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
वन विभाग के जंगल के बाहर अपार्टमेंट और दुकानें बनी हुई हैं। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने कैमरे चेक किए हैं। आशंका है कि जानकार ही साहिल के पीछे आया। हत्या करके फरार हो गया। इसलिए सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद होने की आशंका है। एक टीम को कैमरों के फुटेज देखने में लगाया गया है। 

पुलिस बोली, नफरत करता था आरोपी  
पुलिस का कहना है कि साहिल की हत्या धारदार हथियार से की गई है। हत्या के तरीके से प्रतीत होता है कि आरोपी उससे नफरत करता था। पूछताछ में रंजिश की बात सामने नहीं आई है। हालांकि कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। चार टीमों को लगाया गया है।
 

संबंधित खबर- आगरा : नगला बूढ़ी के जंगल में नौ साल के बालक की गला रेतकर हत्या, जानकार पर शक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed