फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board 12th English paper leak case investigation of bundle of question papers in GIC Agra

यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक मामला: दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी के प्रश्नपत्र का पैकेट कटा मिला

Fri, 01 Apr 2022 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 09:39 AM IST
सार

जिले में बने सभी पांच संकलन केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जांच की गई। सभी 180 केंद्रों के प्रश्नपत्र के पैकेट देखे गए, जिनमें से दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी के प्रश्नपत्र का पैकेट कटा मिला।

विज्ञापन
UP Board 12th English paper leak case investigation of bundle of question papers in GIC Agra
प्रश्न पत्रों के बंडल की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव के आदेश पर बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्रों के पैकेटों की जांच जिलाधिकारी की ओर से समिति बनाकर कराई गई। जिले के 180 में से 02 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र के पैकेट कटे हुए मिले। 178 केंद्रों के पैकेट सील पाए गए। जगनेर ब्लॉक के राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज और श्री देवनारायण इंटर कॉलेज, रिछोहा में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र समय से पहले खोल दिया गया था। दोनों केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की गई है। राहत की बात यह रही कि अंग्रेजी विषय के जिस सीरीज का प्रश्नपत्र आउट हुआ है, उससे अलग प्रश्नपत्र जिले के दोनों केंद्रों पर थे। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे के सामने केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने संयुक्त रूप से प्रश्नपत्र दोपहर 01:29 बजे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र का पैकेट खोला। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने सीसीटीवी की फुटेज मंगाकर देखी। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति नहीं थी। केंद्र व्यवस्थापक ने कंट्रोल में इसकी कोई सूचना भी नहीं दी थी। 
विज्ञापन


दूसरे समय से पहले प्रश्नपत्र खोल दिया गया। परीक्षा 02:00 बजे से थी, 01:45 बजे प्रश्नपत्र खोला जाना चाहिए था। श्री देव नारायण इंटर कॉलेज, रिछोहा के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि पैकेट पर गलती से कट लग गया था। केंद्र व्यवस्थापक जिलाधिकारी के समक्ष प्रश्नपत्र खोले जाने का वीडियो फुटेज नहीं उपलब्ध करा सके, जबकि नियमानुसार निर्धारित समिति की उपस्थिति में और सीसीटीवी की रिकार्डिंग में प्रश्नपत्र खोले जाने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया आगरा से प्रश्नपत्र नहीं हुआ आउट 

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया किसभी 180 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों के पैकेट को चार उप संकलन केंद्रों पर चार एडीएम और जीआईसी मैने खुद सिटी मजिस्ट्रेट के साथ प्रश्नपत्रों की जांच की। जिन केंद्रों पर प्रश्नपत्र के पैकेट कटे मिले, उनके प्रश्नपत्र की सीरीज 316-ईजी थी, जबकि जो प्रश्नपत्र आउट हैं, जिनकी जांच एसटीएफ कर रही है, उसकी सीरीज 316-ईडी और 316-ईआई है। प्रथम दृष्टया आगरा से प्रश्नपत्र आउट नहीं हुआ है। 

डीएम और एसएसपी ने खुद भी प्रश्नपत्रों के पैकेटों की जांच की

प्रश्नपत्रों के पैकेटों की जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर से समिति बनाई गई थी। उप संकलन केंद्रों पर एडीएम को लगाया गया था। सैंया में एडीएम प्रशासन, फतेहाबाद में एडीएम प्रोटोकॉल, बाह में एडीएम आपूर्ति जांच कर रहे थे। शहर में जीआईसी में सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल सिंह जांच कर रहे थे। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह भी मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी करीब आधे घंटे संकलन केंद्रों पर रहे और जांच की। जिलाधिकारी जांच कर रहे थे, इसी बीच एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मौजूद थे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।  

बीडीओ पहुंचे पर उनके सामने प्रश्नपत्र का पैकेट नहीं खुला

श्री देवनारायण इंटर कॉलेज, रिछोहा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अंग्रेजी की परीक्षा में नहीं पहुंचे थे। इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक ने कंट्रोल रूम में दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी को जानकारी दी और संबंधित बीडीओ को भेजा गया। बीडीओ के सामने प्रश्नपत्र का पैकेट नहीं खोला गया। इसे भी लापरवाही माना गया है। 

स्टेटिक मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा गया

जिन दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पैकेट कटे पाए गए, उन पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी स्तर से संबंधित स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed