फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board 10th, 12th Ram-Krishna in answer sheets Students trusting God even examiners confused

UP Board 2025: उत्तर पुस्तिकाओं राम-कृष्ण...भगवान भरोसे परीक्षार्थी, परीक्षक भी चकरा रहे

Fri, 21 Mar 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 09:52 AM IST
सार

UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। ऐसे में कॉपियों में नोटों के साथ राम-कृष्ण के नाम लिखे मिल रहे हैं। उत्तरों के साथ ये सब देख परीक्षक भी चकरा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
UP Board 10th, 12th Ram-Krishna in answer sheets Students trusting God even examiners confused
मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPMSP UP Board Result 2025: आगरा के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। दूसरे दिन एक केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने उत्तर देने की शुरुआत में राम और कृष्ण के नाम लिखे थे। वहीं बृहस्पतिवार को भी अधिकतर मूल्यांकन केंद्रों पर मुख्य परीक्षक और परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन



 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें हाईस्कूल की 3,50,558 और इंटर की 3,59,775 कॉपियाें का मूल्यांकन होना है। कुल 3254 परीक्षक तैनात किए गए हैं। बृहस्पतिवार को 1188 ही उपस्थित रहे। दो दिन में जनपद में हाईस्कूल की 35,905 और इंटर की 22,910 कॉपियाें का मूल्यांकन किया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: 66 साल का दूल्हा और 57 की दुल्हनियां...वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 90 वर्षीय मां की इच्छा की पूरी


 
विज्ञापन

ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना ने आरोप लगाया कि राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह वित्तविहीन विद्यालयों के परीक्षकों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनके शैक्षिक प्रमाण मांग रहे हैं। जबकि बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए पत्र जारी किया है। वहीं मानवेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिस विषय का शिक्षक है, वही संबंधित विषय की कॉपी चेक करें।

ये भी पढ़ें -  चाय का खोखा और करोड़ों का लेन-देन: शख्स के खाते का स्टेटमेंट देख चकराया बैंक मैनेजर, सामने आया चौंकाने वाला सच
 
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल आनंद ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा भत्ता, धारा 12, 18 और 21 की पुन: बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed