फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Block Pramukh Chunav 2021 date declares

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आठ जुलाई को नामांकन, 10 को होगा मतदान, जानें आगरा में आरक्षण की स्थिति

Tue, 06 Jul 2021 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 09:41 AM IST
सार

 आगरा जिले में 15 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे। इनमें छह ब्लॉक अनारक्षित हैं जबकि नौ पद आरक्षित हैं। 

विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav 2021 date declares
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी और 10 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय पर मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


आगरा जिले में ब्लॉक प्रमुख 15 पद हैं। जिनमें छह ब्लॉक अनारक्षित हैं जबकि नौ पद आरक्षित हैं। 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य 15 ब्लॉक प्रमुख मतदान में शामिल होंगे। खंदौली के वार्ड 57 में क्षेत्र पंचायत सदस्य की आठ जून को मृत्यु हो गई। यहां पद रिक्त हैं। खंदौली में अब 93 सदस्यों की जगह 92 मतदान में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मथुरा में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 2022 में यूपी में कांग्रेस बनाएगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा ब्लॉक बरौली अहीर है। जहां 130 सदस्य चुने गए हैं। शमसाबाद और फतेहाबाद ब्लॉक में सदस्यों की संख्या 100 से अधिक है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार के मुताबिक निर्वाचन तिथियों में सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे।

ब्लॉक- सदस्य- आरक्षण
एत्मादपुर-81-अनुसूचित वर्ग
खंदौली- 92-अनारक्षित
अकोला- 81- अनुसूचित वर्ग
बिचपुरी- 77-अनुसूचित वर्ग महिला
बरौली अहीर-130-पिछड़ा वर्ग
अछनेरा- 98-महिला
खेरागढ़- 79-अनारक्षित
सैंया-82- अनारक्षित
जगनेर-56-अनारक्षित
शमसाबाद-102-महिला
फतेहाबाद-100-पिछड़ा वर्ग महिला
बाह- 74-अनारक्षित
पिनाहट-63 अनारक्षित
जैतपुरकला-61-पिछड़ा वर्ग 

ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भाजपा की नजर
जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब भाजपा की नजर 15 ब्लॉक में प्रमुख चुनाव पर टिकी है। भाजपा के कई दिग्गजों के रिश्तेदार प्रमुख पद के लिए दौड़ में शामिल हैं। उधर, बसपा, सपा और अन्य राजनीतिक दल ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed