फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ajay kumar lallu says congress will won in uttar pradesh assembly election

मथुरा में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 2022 में यूपी में कांग्रेस बनाएगी सरकार

Mon, 05 Jul 2021 09:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 09:52 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
ajay kumar lallu says congress will won in uttar pradesh assembly election
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में आपसी खींचातानी के चलते सुर्खियों में रहा कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गांव-गांव संपर्क, संवाद और जनहित के मुद्दों के समाधान को लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष के मूलमंत्र के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निश्चित मानिए, 2022 में यूपी में कांग्रेस सरकार बना रही है। 

विज्ञापन


वृंदावन के गोविंद विहार सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधे जुड़िए। संवाद कीजिए और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष कीजिए, लेकिन तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। कांग्रेस की राष्ट्रवादी नीति के तहत हुए कार्यों की जानकारी दीजिए। अब संगठन को जमीनी स्तर तक लाना है। 
विज्ञापन


प्रदीप माथुर ने भाजपा पर बोला हमला
कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि अब भाजपा सरकारों के कुशासन और जनविरोधी तानाशाही से देश की जनता को बचाना है। भाजपा सरकार किसान, दलित व महिला विरोधी है। भाजपा और आरएसएस अपनी सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए झूठी बातों से जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इसे नाकाम करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी गुजरात जितेंद्र धनगर ने कहा कि देश का सामाजिक-सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे, इसके लिए हम लोगों को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। देश की एकता, अखंडता को और मजबूत करने का कार्य करना होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी पश्चिम यूपी रोहित चौधरी ने संगठन सृजन में आवश्यक पहलू बताए। महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता दी। कांग्रेस नेता महेश पाठक ने कार्यकर्ताओं की मजबूती पर बल दिया। 

प्रशिक्षण शिविर में आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिलों के ब्लॉक, शहर और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से आए प्रशिक्षक विनयशील ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन एवं बूथ प्रबंधन संबंधी गुर बताए। प्रदेश उपाध्यक्ष पं. योगेश दीक्षित ने कांग्रेस बदलेगी उत्तर प्रदेश का नारा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed