{"_id":"608853dd8e876702cf4c921c","slug":"up-agra-mainpuri-fire-breaks-out-in-6-shops-fire-brigade-doused-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: आग लगने से सब्जी की छह दुकानें जलकर राख, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: आग लगने से सब्जी की छह दुकानें जलकर राख, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 27 Apr 2021 11:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:41 PM IST
सार
मैनपुरी नगर पालिका कार्यालय के पास फुटपाथ पर बनीं सब्जी की दुकानों में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे आग लग गई। आग से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मैनपुरी में दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी नगर पालिका कार्यालय के पास फुटपाथ पर बनीं सब्जी की दुकानों में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे आग लग गई। आग से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के पास फुटपाथ पर कुछ लोगों ने ट्टटर आदि लगाकर सब्जी की दुकानें बना ली हैं। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे इन दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से ले लिया। कुछ ही समय में आग ने आसपास की छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। रात करीब पौने 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से बंगाली, राजू, आजाद कुल्फी वाले, सतीश की दुकानें जली हैं।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानों के पास लगे बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) से आग लगी है। हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े आसपास के लोग
सब्जी की दुकानों में आग लगने की जानकारी होते ही सब्जी विक्रेताओं के साथ ही आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि आग कहीं आसपास बनीं पक्की दुकानों को चपेट में न ले ले। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों, दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। पुलिस जांच कर रही है।-अभय नरायन राय, सीओ सिटी।