फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unlock lockdown latest updates markets will open in Agra

आगरा में बढ़ा इंतजार...अब तीन जून से 'अनलॉक' होगा बाजार, प्रशासन ने की यह तैयारी

Sun, 31 May 2020 09:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 09:51 AM IST
सार

  • जिलाधिकारी द्वारा सर्किट हाउस में कारोबारियों के संग हुई बैठक 
  • दो जून को बाजारों को साफ-सफाई और सैनिटाइज करने के लिए खोला जाएगा

विज्ञापन
unlock lockdown latest updates markets will open in Agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाजार खोले जाने के संबंध में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस के नए भवन में कारोबारियों के संग बैठक की। इसमें तीन जून को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाजार खोलने पर मुहर लगी। हालांकि जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शासन की गाइडलाइन आने पर ही इसके निर्देश जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी संस्थाओं से बाजारों को खोलने के संबंध में विचार जानें। सभी एकमत होकर बाजारों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने का सुझाव दिया, लेकिन जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाजारों के खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तक ही रखा। 
विज्ञापन



पहले बाजार एक जून से खोलने पर चर्चा हुई। लेकिन, जिलाधिकारी ने तीन जून से खोलने की अनुमति दी। दो जून को बाजारों को साफ-सफाई व सैनिटाइज करने के लिए खोला जाएगा। साप्ताहिक बंदी सोमवार की रहेगी। उस दिन प्रशासन सारे बाजारों को सैनिटाइज कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन

जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति चलेगा। ये शासन के आदेश हैं। वहीं, जल्द ही सारी गाइडलाइन से अवगत करा दिया जाएगा। इसका अधिकारिक निर्णय लॉकडाउन पांच की गाइडलाइन आने के बाद किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक जीएसटी अधिकारी, एक मजिस्ट्रेट, एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी, बाजार कमेटियों के साथ मीटिंग करके सुनिश्चित करेंगे कि किस दिन कौन सी दुकान खुलेगी। 


तैयारी पूरी है, गाइडलाइन का इंतजार : डीएम

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में छूट देने की तैयारी कर ली गई है। बाजार खोले जाएंगे, पार्क, स्टेडियम, सैलून खोले जाने पर भी विचार हुआ है। रेस्तरां से होम डिलीवरी होगी। इस संबंध में निर्देश शासन की गाइड लाइन मिलने पर ही जारी हो पाएगा। उम्मीद है कि रविवार को गाइड लाइन मिल जाएगी। होटल, मल्टीप्लेक्स, धर्मस्थल खोले जाने की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। सामूहिक आयोजनों पर भी रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed