फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle hits bike rider, death

Agra News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Thu, 16 Jan 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike rider, death
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य-बरी बगवास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


दुर्घटना का शिकार संदीप (35) पुत्र अजय पाल निवासी नगला डाबर हुआ। बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे सिकंदरपुर वैश्य के गांव बरी बगवास के पेट्रोप पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार संदीप को टक्कर मार दी। जिससे संदीप की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दुर्घटना की सूचना पर संदीप के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पिता अजय पाल ने बताया कि युवक मजदूरी करके लौट रहा था। वह उनका इकलौता पुत्र था और मजदूरी करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। बाइक सवार संदीप की मौत से दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी स्वीटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। संदीप की दो बेटियां मिस्टी (11) व तन्वी (3) है। दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से काफी विचलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed