फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle collision killed the young man

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision killed the young man
कासगंज में सोरोंजी के मल्लाह नगर में सडक हादसे में मृतक फूलचंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। कासगंज बदायूं मार्ग पर मल्लाह नगर समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के समय युवक घर से खेत की रखवाली करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

हादसे में मृत फूलचंद्र (40) मल्लाहनगर का रहने वाला था। खड़ी फसल को निराश्रित गोवंश से रखवाली करने के लिए वह शुक्रवार की देर रात घर से निकल कर खेत पर जा रहा था। जब वह सड़क को पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे अन्य किसानों ने हादसे को देखा वह एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed