फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown shot a young man on the track of the canal, seriously injured

Agra News: नहर की पटरी पर युवक को अज्ञात ने मारी गोली, गंभीर घायल

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Unknown shot a young man on the track of the canal, seriously injured
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव कोटरा में हजारा नहर के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक को उसका भाई उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घायल के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोली लगने से घायल मनोज (26) तैयबपुर सुजातगंज गांव का निवासी है। वह शनिवार की शाम खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकला। रात होने पर लगभग 9 बजे उसका भाई चंद्रवीर उसे खाना देने के लिए खेत पर पहुंचा। इस दौरान वह खेत पर नहीं मिला। भाई ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह गांव से दूर कोटरा नहर पटरी के पास घायलावस्था में पड़ा दिखा। करीब पहुंचने पर भाई ने देखा ही मनोज के पीठ में गोली लगी है। यह देख वह भयभीत हो गया, आनन-फानन में वह घायल भाई को लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ मेेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर रवाना हुए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना की। घायल मनोज के भाई चंद्रवीर ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed