फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unknown person blackmailed a man by making obscene photo of his sister in Agra

Agra: बहन की अश्लील फोटो बनाकर भाई को किया ब्लैकमेल, जान से मारने की धमकी दे रहा आरोपी

Mon, 12 Dec 2022 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 10:18 AM IST
सार

आगरा में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने थाना सिकंदरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
unknown person blackmailed a man by making obscene photo of his sister in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार दहशत में है। उसे एक सिरफिरा कॉल करके और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। आए दिन गालीगलौज करता है, जान से मारने की धमकी देता है। विरोध करने पर उसकी बहन की फोटो अश्लील फोटो से जोड़कर ब्लैकमेल कर रहा है। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर 20 अक्तूबर की रात एक कॉल आई। रिसीव करते ही एक व्यक्ति ने गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने फोन काट दिया। बाद में मोबाइल पर मैसेज करने लगा। मैसेज में अश्लील बातें लिखी थीं। एक दिन आरोपी ने उसकी बहन फोटो को किसी अश्लील फोटो से जोड़कर बनाए फोटो भेजे और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन


कॉल करने वाला व्यक्ति कई बार ऐसा कर चुका है। थाने पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस में भी प्रार्थनापत्र भेजने पर कुछ नहीं हुआ। इस पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed