{"_id":"581a3a0b4f1c1bc52b4360a3","slug":"university-student-elections-to-seven-nominations-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि : छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि : छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन सात को
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार शाम छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 12 नवंबर को चुनाव होंगे। सात नवंबर को नामांकन होगा। 10 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का काम विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित बेसिक विज्ञान संस्थान (आईबीएस) में होगा। प्रो. राजेंद्र शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। 12 नवंबर को मतदान होगा, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी। बता दें कि छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों और विभाग में पंजीकृत 2127 छात्र-छात्राएं मतदान के लिए पात्र हैं। चुनाव में 40 से 45 फीसदी मतदान होता है।
‘चुनाव कार्यक्रम संबंधित सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर उपलब्ध हैं। छात्र कल्याण विभाग से संबंधित सामग्री प्राप्त की जा सकती है। चुनाव लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के आधार पर कराया जाएगा। समिति की संस्तुतियां भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।’
विज्ञापन
- डा. बृजेश रावत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर
चुनाव कार्यक्रम
- सात नवंबर :- दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन, तीन बजे नामांकन पत्रों की जांच
- आठ नवंबर :-सुबह 10 से 12 बजे तक नाम वापसी, एक बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन।
- 10 नवंबर :- शाम पांच बजे तक थम जाएगा प्रचार।
- 12 नवंबर :- सुबह नौ से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान होगा। डेढ़ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होगी। चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 23 वर्ष और स्नातक स्तर के बाद डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 24 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
- स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए 25 वर्ष और एमफिल के छात्र-छात्राओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। शोधार्थियों के लिए यह सीमा 30 वर्ष है।
- प्रत्याशी चुनाव में अधिकतम 5000 रुपये खर्च कर सकते हैं। प्रत्याशी प्रिंटेड पोस्टर बैनर-पोस्टर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। न ही कैंपस के बाहर प्रचार कर सकेंगे।
- छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के आधार पर कराए जाने का निर्णय लिया गया है। यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अधिसूचना जारी, पुलिस-प्रशासन की सहमति नहीं
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना तो जारी कर दी गई है पर पुलिस प्रशासन की सहमति नहीं ली गई। चुनाव में पुलिस और प्रशासन की भूमिका मुख्य होती है। अधिसूचना जारी करने से पूर्व इनकी सहमति ली जाती है। चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से सहमति ले ली जाएगी।