फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Missed Practical And Oral Examinations Form Will Fill From January

विश्वविद्यालयः छूटी हुई प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाएं आठ जनवरी से, हिंदी पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती

Fri, 25 Dec 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Dec 2020 12:15 AM IST
सार

  • 26 दिसंबर से ऑनलाइन भरा जा सकता है परीक्षा फॉर्म
  • हिंदी के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती

विज्ञापन
University: Missed Practical And Oral Examinations Form Will Fill From January
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2020 के स्नातक व परास्नातक के बीएड, विधि अंतिम वर्ष व अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को छूटी हुई प्रायोगिक/मौखिक परीक्षाएं देने का एक और मौका दिया है। आठ से 12 जनवरी तक तीन नोडल केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए यह अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन


 
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार के मुताबिक आरबीएस कॉलेज में बीएससी व एमएससी के सभी विषयों, बीए और एमए के भूगोल व डीएसएसटी विषयों, बीकॉम अंतिम वर्ष (केवल भूतपूर्व छात्र) एमकॉम अंतिम वर्ष व बीकॉम वोकेशनल अंतिम वर्ष के सभी ग्रुपों बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष व एमए अंतिम वर्ष (गृह विज्ञान, चित्रकला, संगीत और शिक्षाशास्त्र) और आगरा कॉलेज में एलएलबी व बीएएलएलबी अंतिम वर्ष एमए अंतिम वर्ष के बाकी विषयों की परीक्षाएं होंगी। 
विज्ञापन


आगराः कार स्टार्ट करने पर आई फड़फड़ाने की आवाज, बोनट उठाकर देखा तो उड़ गए परिवार के होश
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वह प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दे दें। यदि कोई छात्र परीक्षा में अभी भी शामिल नहीं होता है तो उसे अनुपस्थित दिखाते हुए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा, जिम्मेदारी छात्रों व संबंधित कॉलेजों की होगी। 

26 दिसंबर से ऑनलाइन भरा जा सकता है परीक्षा फॉर्म 
छूटी हुई प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 26 दिसंबर से चार जनवरी तक परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर और 1000 रुपये शुल्क जमा करके फॉर्म भरा जा सकता है।

हिंदी के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें हो रही हैं। पहली बैठक में हिंदी के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती कर दी गई है। 

कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि संशोधित पाठ्यक्रमों को एक हफ्ते में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ में 22 दिसंबर को हिंदी विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की ऑनलाइन बैठक में हिंदी के पाठ्यक्रमों में 25 फीसदी की कटौती की गई। इसमें गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की प्रोफेसर सुधा जितेंद्र और अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय से प्रोफेसर अब्दुल अलीम बाह्य विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। 26 दिसंबर को विदेशी भाषा विभाग और भाषा विज्ञान विभाग के पाठ्यक्रमों में कटौती के लिए बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed