{"_id":"69d6c50bf5d016a5e0067b1d","slug":"university-examination-fees-fixed-excess-collection-to-be-banned-agra-news-c-364-1-ag11007-127449-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विश्वविद्यालयों का परीक्षा शुल्क तय, ज्यादा वसूली पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विश्वविद्यालयों का परीक्षा शुल्क तय, ज्यादा वसूली पर लगेगी रोक
Thu, 09 Apr 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। उच्च शिक्षा में परीक्षा शुल्क तय कर दिया गया है। इससे ज्यादा लेने पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. राजीव सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा था। अब शासन ने राज्य के विश्वविद्यालयों में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर परीक्षा शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। स्नातक स्तर के कई पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क लगभग 800 रुपये, कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 1000 रुपये और अन्य विशेष पाठ्यक्रमों के लिए 1500 रुपये तय किए गए हैं। शासन को शिकायतें मिल रही थीं कि कई विश्वविद्यालय निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल रहे हैं। डॉ. राजीव सिंह ने शासनादेश लागू होने पर आभार जताते हुए अब इसे तत्काल विश्वविद्यालयों में लागू करने की मांग की है। चौधरी कृपाल सिंह बृजेश शर्मा, चंद्रपाल जादौन, मुनेंद्र जादौन, प्रमोद तोमर ने भी आभार जताया है।