फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university exam: copy out before exam

विवि: परीक्षा से पहले बाहर आई कापी

Tue, 31 Mar 2015 02:22 AM IST
राजीव शर्मा
राजीव शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की गोपनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़ा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले पीजीडीएमसी की उत्तर पुस्तिका कैंपस से बाहर पहुंच गई। यह परीक्षा बुधवार को होनी है।
विज्ञापन


बात फर्जी मार्कशीट की हो या नकल की, विवि में अनियमितताएं किसी से छुपी नहीं हैं। कर्मचारियों की मिलीभगत से उत्तर पुस्तिकाएं तक लिखने के लिए बाहर निकाल दी जाती हैं। ऐसी ही एक उत्तर पुस्तिका सोमवार को ‘अमर उजाला’ को मिली। परास्नातक परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली यह कापी 40 पेज की है। इस पर पेन से परीक्षा का नाम पीजीडीएमसी, फर्स्ट सेमिस्टर, बुधवार तारीख एक अप्रैल 2015 लिखा गया है। पड़ताल में पता चला कि केएमआई में यह परीक्षा बुधवार को सुबह नौ से 12 की पाली में होनी है। विश्वविद्यालय से इस बारे में  बताया गया कि चूंकि उत्तर पुस्तिका पर वर्ष 2014 मुद्रित है, इसलिए हो सकता है कि यह पिछले सत्र के दौरान उपयोग की गई हो। अब इसे दुष्प्रचार के लिए प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिका बदलने का खेल बड़े पैमाने पर चलता है। उत्तर पुस्तिका बाहर आने से इस आरोप को बल जरूर मिला है।
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed