{"_id":"190788068d6ddbd3fdbaf6e363dec34a","slug":"university-convocation-on-october-28-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवि का दीक्षांत समारोह 28 अक्टूबर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि का दीक्षांत समारोह 28 अक्टूबर को
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का 80वां दीक्षांत समारोह 28 अक्टूबर को होगा। खंदारी कैंपस में इसका आयोजन किया जाएगा। इस तैयारियों के संबंध में सोमवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई।
खंदारी कैंपस के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने 20 कमेटियां गठित की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों की सूची सात दिन में तैयार करने के निर्देश दिए। अन्य तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मुख्य अतिथि नैक के चेयरमैन डा. डीपी सिंह होंगे। डा. सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश और अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।