फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister reached the District Judge Court to testify attack took place in the Assembly elections 2022

मैनपुरी: जिला जज न्यायालय में गवाही देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था हमला

Tue, 10 Oct 2023 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 01:15 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल विधानसभा चुनाव 2022 में करहल से चुनाव लड़े थे। उस दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था।  
 

विज्ञापन
Union Minister reached the District Judge Court to testify attack took place in the Assembly elections 2022
जिला जज न्यायालय में गवाही देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में 2022 के विधानसभा चुनाव में हुई घटना से संबंधित मुकदमे में गवाही देने के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जिला जज न्यायालय में जिला शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से अपनी गवाही दी। मामला करहल विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमले का है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया था। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद यहां से चुनावी मैदान में थे। चुनावी जनसंपर्क के लिए जा रहे केंद्रीय मंत्री के काफिले पर अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया दिया था। मामले में जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसी मामले में जिला जज न्यायालय में मंगलहार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन


सुनवाई में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार को सुबह 11 बजे गवाही देने के लिए पहुंचे। उन्होंने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के माध्यम से न्यायलय में गवाही दी। न्यायालय में गवाही देने के बाद कुछ देर वे दीवानी में रुके और फिर आगरा लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed