फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State BL Verma says BJP will again win in UP Election 2022

वृंदावन में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा: यूपी में दोबारा बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

Mon, 16 Aug 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 06:43 PM IST
सार

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Union Minister of State BL Verma says BJP will again win in UP Election 2022
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बहुमत से बनने जा रही है। जो विकास कार्य पिछले 25 वर्ष में नहीं हुए, वो भाजपा सरकार ने चार वर्ष में किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में जंगल राज का सफाया हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से काम किया है। 

विज्ञापन


बीएल वर्मा सोमवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की। इसके बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम के कार्यालय पर वृंदावन मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री लोधी समाज के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके बाद वह जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमंत राजपूत, महापौर मुकेश आर्य बंधु, प्रदीप गोस्वामी, श्याम चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का राधाकुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राधाकुंड से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। केंद्रीय राज्य मंत्री वृंदावन से राधाकुंड तिराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से जारी की जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed