फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State BL Verma said in voter conference now 100 out of 100 rupees are reaching the public

Agra: मतदाता सम्मेलन में बोले केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, अब 100 में से 100 रुपये जनता तक पहुंच रहे

Tue, 11 Apr 2023 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:13 AM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा आरबीएस कॉलेज में भाजपा के प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अब एक बटन दबाते ही पैसा सीधे जनता के खाते में पहुंच जाता है।

विज्ञापन
Union Minister of State BL Verma said in voter conference now 100 out of 100 rupees are reaching the public
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं की बड़ी भूमिका है। उनके बीच जाएं। सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। उन्हें बताएं कि 2014 से पहले 100 रुपये मिलते थे तो एक रुपया जनता तक पहुंचता था। अब 100 रुपये मिलते हैं तो 100 रुपये जनता तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

जनता के खाते में पहुंचता है सीधे पैसा

वह सोमवार को आरबीएस कॉलेज में भाजपा के प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अब एक बटन दबाते ही पैसा सीधे जनता के खाते में पहुंच जाता है। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने अतिथियों का स्वागत किया। निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने कहा कि सरकार हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दे रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में जीत का संकल्प

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछले 9 सालों से देश में सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। सभी को निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन बबलू लोधी ने किया। प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, ललित गौतम, मनवीर चौहान, डॉ. राम विलास, सुनील करमचंदानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed